रिया चक्रवर्ती ने साड़ी में दिखाई कातिलाना अदाएं, लोगों से कहा- देखो मगर प्यार से
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। रिया अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
मुंबई, 19 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद से वह दोबारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हई हैं। एनसीबी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत अन्य आरोपियों से कई बार ड्रग्स खरीदकर सुशांत सिंह राजपूत को दिया था। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ खरीदने और उनकी अत्यधिक ड्रग्स की लत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब दोबारा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी ट्रेक पर वापिस आती दिखाई दे रही है। एक लंबे अरसे के बाद रिया चक्रवर्ती एक बार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।
Recommended Video

लंब अरसे बाद रिया ने शेयर की अपनी तस्वीरें
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। रिया अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रही हैं। रिया के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
साड़ी में दिखाए कातिलाना मूव्स
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने लेटेस्ट लुक में पर्पल कलर साड़ी में नजर आ रही हैं। रिया की लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पहना हुआ है। देसी अवतार में रिया बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। बन हेयर स्टाइल और बड़े झुमकों के साथ रिया ने अपना लुक पूरा किया है। रिया ने साड़ी पहनकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। लोग उनके कातिलाना मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में दिखीं दिलकश अदाएं
आपको बता दें कि अपनी सिजलिंग तस्वीरों के साथ रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया 'रूप सुहाना लगता है' गाने पर दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी रिया के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

सुशांत की बहन को ऐसे दिया था जवाब
कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया के सामने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही उनके भाई सुशांत की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। उसके बाद रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था और प्रियंका को इसका जवाब दिया था। इस पोस्ट में रिया ने शोर से ऊपर उठने और दयावान होने की बात लिखी थी। उन्होंने लिखा था- शोर से ऊपर उठो, अहंकार से ऊपर उठो, इतना ऊपर उठो कि वह केवल तुम पर उंगलियां उठा सकें, क्योंकि आप वहां हैं, जहां वे कभी नहीं पहुंच सकते। आप शांति में हैं।

टॉलीवुड में आ सकती हैं नजर
रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी के साथ फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। खबर है कि रिया चक्रवर्ती जल्द ही साउथ की फिल्मों में नजर आ सकती हैं। वहीं रिया को एक बांग्ला फिल्म का ऑफर भी मिला है।












Click it and Unblock the Notifications