2 साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, VIDEO शेयर कर लिखी ऐसी पोस्‍ट कि सब कर रहे तारीफ

मुंबई, 12 फरवरी। बॉलीवुड स्‍टार रिया चक्रवर्ती की जिंदगी वापस पटरी पर आ चुकी है। रिया चक्रवर्ती ने वॉयस रिकॉर्डिंग करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। एक्‍ट्रेस ने ये भी बताया कि वो दो साल बाद काम पर लौटी हैं। दो साल बाद काम परर लौटने रिया ने अपनी फोटो शेयर कर जो पोस्‍ट लिखी उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

आखिरी बार इस फिल्‍म में नजर आई थी रिया

आखिरी बार इस फिल्‍म में नजर आई थी रिया

वीडियो में रिया को एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में एक स्क्रिप्ट पढ़ते और इसे रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है। वह कैमरे को देखते हुए मुस्कुराती भी नजर आ रही हैं। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवती को को आखिरी बार रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था जो साल 2021 में रिलीज हुई थी।

रिया ने साथ देने वालों का शुक्रिया देते हुए लिखी ये बात

रिया ने साथ देने वालों का शुक्रिया देते हुए लिखी ये बात

एक वीडियो शेयर करते हुए रिया ने लिखा, 'कल 2 साल बाद मैं काम पर गई थी। मेरे सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।"

Recommended Video

    Rhea Chakraborty दो साल बाद काम पर लौटीं, पोस्ट शेयर कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    लोग कर रहे रिया की जमकर तारीफ

    लोग कर रहे रिया की जमकर तारीफ

    रिया की करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर ने कमेंट किया "यास्स गर्ल समझ गई। मल्लिका दुआ ने कमेंट ने इमोजी शेयर कर उनका मनोबल बढ़ाया। निर्माता निधि परमार हीराचंदानी ने कहा, मेरी मजबूत दोस्‍त आगे और ऊपर की ओर। ब्लॉगर त्रिशाला सिक्का ने लिखा, आप इतनी खूबसूरत और सहज कैसे दिख रही हैं।" एक फैन ने लिखा आपको काम पर वापस आते देखकर बहुत खुशी हुई। आप सभी की सफलता की कामना। एक यूजर ने लिखा क्‍या नया गाना आने वाला है क्या? एक ने लिखा आप पर गर्व है। आप सबसे मजबूत हैं।

    चेहरा दो साल पहले की गई थी शूट

    चेहरा दो साल पहले की गई थी शूट

    रिया को आखिरी बार रम्मी जाफरी की फिल्म चेहरे में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज हुई थी और इसे 2019-2020 में शूट किया गया था। फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर भी थे।

    सुशांत की मौत के बाद रिया को हुई थी जेल

    सुशांत की मौत के बाद रिया को हुई थी जेल

    रिया चक्रवती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून, 2020 को मुंबई में उनके बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के बाद एक कठिन समय का सामना करना पड़ा। सुशांत के सुसाइड के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच की और उसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा बॉलीवुड में कथित ड्रग सांठगांठ में उन्‍हें अरेस्‍ट किया गया था। सितंबर 2020 में, रिया और उसके छोटे भाई शोइक चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया, जहां रिया ने एक महीने बाद और उनके भाई शोइक को तीन महीने बाद जमानत मिल गई। पिछले साल, मुंबई की एक अदालत ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स को वापस करने का आदेश दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+