भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था धांसू डांस, रिहाई वाले दिन बांटी थी मिठाई
Rhea Chakraborty: हाल ही में पता चला है कि कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपना समय बिताया था और जेल से बाहर निकलने वाले दिन उन्होंने क्या खास किया था।
Rhea Chakraborty: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कई सारी मुसीबतों से घिर गई थीं। साल 2020 में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ समय तक जेल में रहना पड़ा था। इसी बीच पता चला है कि कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपना समय बिताया था और जेल से बाहर निकलने वाले दिन उन्होंने क्या खास किया था। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में बंद थीं। उस वक्त उसी जेल में मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज भी थीं। ऐसे में उन्होंने देखा कि कैसे रिया चक्रवर्ती जेल के अंदर समय बिताती थीं।

जेल के अंदर ऐसे रहती थी रिया
सुधा भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में दूसरे कैदियों के साथ जमकर डांस भी किया था। आपको बता दें कि सुधा भारद्वाज भीमा कोरेगांव केस में पिछले साल दिसंबर में रिहा हुई थीं। अब उन्होंने हाल ही में वेबसाइट न्यूज लॉन्ड्री से बातचीत कर जेल के अंदर के दिनों के बारे में बताया है। इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत की बातें मीडिया में चल रही थीं, वहां लोग कहते थे कि वह पागल था। उस वक्त हम कहते थे कि रिया को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

रिया को स्पेशल सेल में रखा गया था
सुधा भारद्वाज ने आगे कहा- हम इससे बहुत नाखुश थे। इसलिए, मुझे इस बात की खुशी हुई थी कि रिया को मेन बैरक में नहीं लाया गया था। रिया को स्पेशल सेल में रखा गया था। मुझे लगता है कि उन्हें इसलिए वहां रखा गया था ताकि वह टीवी न देखें, क्योंकि लोग उस टीवी को चालू रखेंगे। हर समय उनके मामले के बारे में सुनेंगे जो कि उन्हें परेशान कर सकता है।

रिया सबके साथ अच्छे से बात करती थी
सुधा ने इंटरव्यू में कहा- मैं उनके लिए यह जरूर कहना चाहूंगी कि उन्हें इस तरह की स्थिति में डाल दिया गया था। हालांकि उन्होंने इसे बहुत ही खेल के रूप में लिया और वह अन्य कैदियों के साथ बहुत दोस्ताना तरीके से रहती थी। वह बच्चों के साथ भी बहुत मिलनसार थीं। पहले दिन हर कोई कहे जा रहा था कि रिया कहां है। उन्होंने आगे कहा- आप जानते हैं कि जोल के अंदर लोग कैसे होते हैं, लेकिन वह कभी इस बारे में बात नहीं करेंगी।

रिया ने सबके साथ किया जबर डांस
सुधा ने बताया- जब वह जाने वाली थीं तो उनके बैंक अकाउंट में कुछ ही पैसे बचे थे। उस पैसे से रिया ने सभी बैरकों में मिठाई बंटवाई। सभी कैदी उसे अलविदा कहने के लिए गेट तक आए थे। नीचे ग्राउंड में सभी कैदियों ने रिया से कहा- रिया, एक डांस, एक डांस। उन्होंने कैदियों की बात का सम्मान करते हुए उन सभी के साथ जमकर डांस किया।

जेल में काटे थे 28 दिन
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 में हुई थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को भायखला जेल में रखा गया था। जेल में उन्होंने 28 दिन बिताए थे। हालांकि उसके बाद रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications