अमिताभ बच्चन, विनोद मेहरा, संजय दत्त किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा? पति के मौत के बाद क्यों भरी है मांग?

Rekha: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी बेहतरीन अदाकारी, खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। यही वजह है कि आज 69 साल की उम्र में भी उनकी चार्म और फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।

शबाना आजमी के बर्थडे पर रेखा का वेस्टर्न लुक
रेखा की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी रहे हैं। हाल ही में जब एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, तो इस मौके पर रेखा भी उनकी पार्टी में शामिल हुई थीं।

Rekha

रेखा के 'मांग भरे सिंदूर' ने लोगों का ध्यान खींचा

इस मौके पर रेखा के वेस्टर्न लुक ने पार्टी में जान डाल दी थी। ब्लैक एंड वाइट आउटफिट में रेखा बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस दिखा रही थीं और सभी की नजरें उन पर टिक गई थीं। लेकिन इस वेस्टर्न लुक में भी रेखा ने मांग में सिंदूर भर रखा था जिसके सबका ध्यान खींचा।

किस शख्स के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?

आपको बता दें रेखा के पति बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल की शादी के 7 महीने बाद ही मौत हो गई थी। कहा जाता है कि रेखा के पति ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन पति की मौत के बाद भी रेखा ने सिंदूर लगाना नहीं छोड़ा। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि पति की मौत के बाद भी रेखा किस शख्स के नाम का सिंदूर लगाती हैं?

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता

-आपको बता दें कि रेखा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। उनका नाम सबसे ज्यादा जिस स्टार के साथ जोड़ा गया, वो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। कहा जाता है कि साल 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

-हालांकि उस समय अमिताभ बच्चन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए ये रिश्ता कभी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

विनोद मेहरा से गुपचुप शादी

-फिल्म समीक्षक और लेखक यासीर उस्मान की किताब "Rekha: The Untold Story" में ये दावा किया गया है कि रेखा ने सुपरस्टार विनोद मेहरा से गुपचुप शादी की थी। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद जब रेखा कोलकाता में विनोद मेहरा के घर पहुंचीं तो उनकी मां, कमला मेहरा ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।

-यहां तक कि गुस्से में विनोद मेहरा की मां ने रेखा को चप्पल से मारने की कोशिश की थी और घर के दरवाजे से ही धक्का देकर बाहर कर दिया था। इसके बाद पारिवारिक दबाव के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

संजय दत्त के साथ अफेयर

-रेखा का नाम एक दौर में संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया था। कहा जाता है कि साल 1984 में फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि संजय दत्त ने चुपके से रेखा से शादी कर ली थी। हालांकि इस रिश्ते को लेकर न तो रेखा ने कभी कुछ कहा और न ही संजय दत्त ने।

-मगर इस खबर ने संजय दत्त की मां नरगिस दत्त को बेहद नाराज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस को जब इस अफेयर की भनक लगी, तो उन्होंने रेखा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं गुस्से में उन्होंने रेखा को डायन तक कह दिया था और उनके चरित्र पर सवाल भी उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+