'रेखा मर्दों को अपने जाल में फंसाती है, वो डायन है...', संजय दत्त के लिए नरगिस ने सरेआम किया था रेखा का अपमान
Rekha and Nargis Dutt: नरगिस दत्त को बेटे संजय दत्त और रेखा के अफेयर की चर्चाएं बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थीं। ऐसे में नरगिस ने रेखा को सरेआम खरी खओटी सुनाई थी और उनके चरित्र को लेकर भी बात उठाई थी।

Rekha and Nargis Dutt: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा न सिर्फ अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए मशहूर रही हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। एक समय ऐसा था जब अधिकर पुरुष रेखा की खूबसूरती और अदाओं पर मर मिटने के लिए तैयार रहते थे। रेखा की प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी रही है। उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कभी अच्छी नहीं रही थी। रेखा ने अपनी जिंदगी में कई दुश्मन बना लिए थे जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते।
जया बच्चन को है रेखा से नफरत
एक्ट्रेस रेखा को न पसंद करने वालें की लिस्ट में सबसे ऊपर जया बच्चन का नाम आता है। दरअसल जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर की जमकर चर्चा होती थी। हालांकि इस पर किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन जया बच्चन को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार जया बच्चन ने रेखा को उनके पति से काफी नजदीक खड़े होकर बात करने के चलते सरेआम थप्पड़ तक मार दिया था। जया बच्चन ही नहीं दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त भी रेखा से खूब नफरत करती थीं।
नरगिस दत्त को रेखा नहीं थीं पसंद
आपको बता दें कि जया बच्चन के अलावा संजय दत्त की मां नरगिस दत्त भी रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। नरगिस दत्त हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा की बड़ी दुश्मन थीं। ये बात साल 1984 की है जब रेखा एक्टर संजय दत्त के साथ फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग कर रही थीं। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के समय से संजय दत्त और रेखा के बीच अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि इस अफेयर के बारे में न तो कभी रेखा ने कुछ कहा है और न ही संजय दत्त ने।

संजय दत्त और रेखा का अफेयर
आपको बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस दत्त एक्ट्रेस रेखा का नाम सुनते ही भड़क जाती थीं। इस अफेयर के बारे में जब संजय दत्त की मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त को पता चला था तो उन्होंने रेखा को खूब भला-बुरा कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस दत्त ने एक दिन रेखा को शूटिंग सेट पर ही खूब खरी खोटी सुनाई थी।
नरगिस दत्त ने रेखा को कहा था डायन
ये खबर जब संजय दत्त और उनके पिता सुनील दत्त को पता चली थी तो वह भी हैरान हो गए थे। रेखा और संजय की नजदीकियों से नरगिस दत्त काफी परेशान हो गई थीं। एक बार तो उन्होंने गुस्से में आकर रेखा को डायन तक कह दिया था। खबरों की मानें तो नरगिस ने रेखा के चरित्र पर भी कई तरह के आरोप लगाए थे।

नरगिस ने कहा था- वो तो चुड़ैल है
साल 1976 में दिए एक इंटरव्यू में नरगिस दत्त ने रेखा के बारे में खुलकर बात की थी और उन पर जमकर बसरी थीं। दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस ने कैमरे के सामने रेखा को खूब भला बुरा कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरगिस ने उस इंटरव्यू में कहा था कि रेखा मर्दों को अपने जाल में फंसाती रहती हैं। उन्हें अपनी जिंदगी मजबूत आदमी की जरूरत है। नरगिस ने कहा था- वो मेरे बेटे से दूर रहे। उसने मेरे बेटे को भी फंसा लिया है। यहां तक कि वह कुछ लोगों की नजर में चुड़ैल से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications