कौन थे रीमा लागू के एक्स पति विवेक लागू, 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानें कैसे हुई मौत
Reema Lagoo Ex Husband Vivek Lagoo Died: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पूर्व पति को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू का निधन हो गया है।
74 साल की उम्र में विवेक लागू का निधन
विवेक लागू ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। विवेक लागू के निधन की जानकारी विकी लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड थे विवेक लागू
क्या आपको पता है कि दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू कौन थे। कैसे उनकी रीमा लागू के साथ शादी हुई थी। आइए इन सवालों के जवाब के साथ आपको बताते हैं विवेक लागू की मौत कैसे हुई और उनका अंतिम संस्कार कब होगा।
कौन थे विवेक लागू?
दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू की तरह की उनके एक्स हसबैंड विवेक लागू भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। विवेक लागू मराठी फिल्मों, टीवी शोज और थिएटर में काम करते थे। उन्हें 'व्हाट अबाउट सावरकर?', 'काय केले' और 'अग्ली' जैसी सुपरहिट मराठी फिल्मों में देखा गया था। एक बेहतरीन मराठी एक्टर होने के साथ-साथ वह एक शानदार निर्देशक भी थे।
कब होगा विवेक लागू का अंतिम संस्कार?
-विवेक लागू ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं विवेक लागू के परिवार की ओर से भी उनकी मौत को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
-टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक लागू का अंतिम संस्कार आज यानी 21 जून 2025 (शुक्रवार) को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
कैसे हुई थी रीमा लागू और विवेक लागू की मुलाकात और शादी
-रीमा लागू और विवेक लागू की पहली मुलाकात साल 1976 में बैंक में काम करने के दौरान हुई थी और थिएटर के लिए उनके प्यार ने उन्हें एक-दूसरे से जोड़ दिया था। इसके बाद साल 1978 में दोनों ने शादी कर ली थी।
-शादी के कुछ साल बाद दोनों ने अलग होने के फैसला कर लिया था। वहीं विवेक ने एक बार अपने सैपरेशन को 'हमारी लाइफ को फिर से रिस्ट्रक्चर करने की अंडरस्टैंडिंग' के रूप में डिफाइन किया था, जो उनके अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के लिए उनके आपसी सम्मान को दर्शाता है।
विवेक और रीमा की एक बेटी हैं
विवेक लागू और रीमा लागू की एक बेटी मृण्मयी लागू हैं। मृण्मयी ने परिवार की आर्टिस्टिक लिगेसी को विशिष्टता के साथ आगे बढ़ाया है। मृण्मयी लागू एक बेहतरीन लेखिका और निर्देशक के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने 'थप्पड़' और 'स्कूप' जैसी क्रिटिक्स द्वारा सराहे गए दमदार फिल्मों पर काम किया है।
2017 में हुआ था रीमा लागू का निधन
-साल 2017 में रीमा लागू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी शो नामकरण की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद रीमा लागू को सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई थी।
-इसके बाद एक्ट्रेस की बेटी मृण्मयी और उनके पति रीमा लागू को अस्पताल ले गए थे, जहां उनका इलाज शुरू हो गया था। लेकिन उसी रात दिल का दौरा पड़ने से रीमा लागू की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications