Ravi Kishan: कभी झोपड़ी में जिंदगी बिताने वाले रवि किशन के पास है कई आलीशान घर, कमाई सुन उड़ जाएंगे होश
Ravi Kishan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन को "दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल" से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड रवि किशन को बॉलवीुड फिल्म लापता लेडीज में सर्पोटिव एक्टर के तौर पर मिला है। इससे पहले रवि किशन को इसी रोल के लिए फिल्म फेयर अवार्ड 2025 से नवाजा जा चुका है। एक्टिंग की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फाल्के अवार्ड रवकिशन को 33 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिला है।
रविकिशन को जब ये खबर मिली तो वो भावुक हो गए। ये सफलता रविकिशन को रातों रात नहीं मिली है, इसके पीछे उनका वर्षों का रात दिन की मेहनत है। जानिए आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर से सांसद बने रवि किशन?

झोपड़ी में रहने वाले रविकिशन के पास अब हैं आलीशान घर
आपको जानकार ताज्जुब होगा कि रविकिशन ने अपना शुरूआती जीवन एक मिट्टी की झोपड़ी में बिताया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो अपने परिवार के साथ एक मिट्टी से बनी झुग्गी में रहते थे। उसी छोटी सी जगह में उनके साथा 12 लोग रहते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब रवि किशन के पास अलग-अलग शहरों में कई आलीशान बंगले हैं। उनके एक बंगले में 12 कमरे हैं।
रवि किशन रामलीला में करते थे रामलीला का किरदार
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को हुआ। रवि किशन का परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इसे संभव बनाया। अपने शुरुआती दिनों में, रवि किशन मोहल्ले की रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे। उनके पिता इस बात से खुश नहीं थे, लेकिन उनकी मां ने उनके सपने को पूरा करने के लिए उन्हें मुंबई भेजने का फैसला किया।
एक प्लेट में 12 लोग खिचड़ी खाते थे
रविकिशन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पीतांबर' से की थी, लेकिन यह फिल्म पर्दे पर नहीं आ पाई। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने गरीबी का सामना किया। रवि किशन ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका परिवार एक झोपड़ी में रहता था और उनकी खेत-जमीन सब गिरवी थी। उन्होंने कहा, "कभी हम एक प्लेट में 12 लोग खिचड़ी खाते थे।" आज उनकी मेहनत की बदौलत वे एक आलीशान जीवन जी रहे हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि किशन के पास मुंबई, पुणे, गोरखपुर और जौनपुर में उनके 11आलीशान बंगले हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रवि किशन की कुल संपत्ति लगभग ₹36 करोड़ है, जिसमें ₹2.55 करोड़ की पैतृक संपत्ति भी शामिल है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास ₹14.96 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि उनकी अचल संपत्ति लगभग ₹20.70 करोड़ है।
रवि किशन की पत्नी की कितनी अमीर हैं?
रवि किशन पत्नी प्रीति शुक्ला भी संपत्ति के मामले में पीछे नहीं हैं, उनके नाम पर ₹4.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। रवि किशन के पास ₹9.38 लाख सोना है।
रवि किशन कहां से करते हैं कमाई?
रवि किशन अभिनय के अलावा एक सांसद के तौर पर भी वेतन पाते हैं। वे विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों से भी अच्छी कमाई करते हैं। सांसद के रूप में उन्हें प्रति माह ₹1 लाख का वेतन मिलता है, साथ ही कई अन्य भत्ते भी प्राप्त होते हैं।
उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए हर महीने ₹70,000 का भत्ता मिलता है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों और अन्य खर्चों के लिए उन्हें ₹60,000 दिए जाते हैं, जो उनकी कुल आय में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
रवि किशन करियर
रवि किशन ने 2014 में राजनीति में कदम रखा, जब वे कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने जौनपुर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में, वे 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए।
2019 और 2024 में, उन्होंने गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए। उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें 26 जुलाई 2025 को "सांसद रत्न" से भी नवाजा गया।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications