Ravi Kishan Net Worth: 11 बंगलों के मालिक हैं बीजेपी सांसद रवि किशन, ऐसे बनाई है करोड़ों की दौलत
Ravi Kishan Net Worth: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन आज यानी 17 जुलाई 2025 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवि किशन एक दमदार एक्टर हैं जो कि भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा दिखा रहे हैं।
मुंबई में हुआ था रवि किशन का जन्म
रवि किशन का जन्म 1969 में मुंबई हुआ था। उन्होंने रिजवी कॉलेज बांद्रा वेस्ट, मुंबई में केवल 12 वीं तक पढ़ाई की है। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से ताल्लुक रखता है, जहां रवि किशन करीब 7 साल तक रहे थे।

1993 में प्रीति शुक्ला से की थी शादी
रवि किशन ने साल 1993 में प्रीति शुक्ला से शादी की थी और कपल के 4 बच्चे हैं, एक बेटा और तीन बेटियां। उनकी बेटी रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल के साथ बॉलीवुड में एंट्री की है। साल 2006 में रवि किशन ने टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
बॉलीवुड से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत
रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'पीतांबर' से की थी जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी। हालांकि उन्हें भोजपुरी सिनेमा से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। उनकी फिल्म 'सइयां हमार' साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉबस्टर साबित हुई थी।
भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे हैं रवि किशन
इसके बाद रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे बन गए। एक्टर ने भोजपुरी और हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। कड़ी मेहनत कर आज रवि किशन इस मुकाम पर पहुंचे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने हैं।
कितनी है रवि किशन की संपत्ति?
-रवि किशन के हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 14.96 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जबकि 20.70 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति उनके नाम दर्ज है। इनमें से करीब 2.55 करोड़ रुपए की संपत्ति पुश्तैनी है।
-वहीं रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला के नाम 81.93 लाख रुपए की चल व अचल संपत्ति है, जिसमें से अचल संपत्ति की कीमत करीब 4.25 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा, एक आश्रित के नाम पर 3.49 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।
गाड़ियों और हथियारों के भी हैं शौकीन
-रवि किशन को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 7 महंगी गाड़ियां हैं जिनमें मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्लयू, जैगुआर एफ पेस, टोयोटा फ्रॉर्च्यूनर, Isuzu D-Max V-Cross, इनोवा क्रिस्टा, हार्ले डेविडसन स्ट्रीट बॉब शामिल हैं।
-इसके अलावा उनके पास 318 ग्राम सोना है जिसकी मौजूदा कीमत 9.38 लाख से अधिक है, साथ ही 4.85 लाख के सोने के गहने भी हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला के पास 210 ग्राम सोना मौजूद है।
-रवि किशन के पास एक रिवाल्वर और एक राइफल भी है, जो उन्होंने अपने आत्म-सुरक्षा के लिए रखी हुई है।
11 फ्लैट और बंगलों के मालिक हैं रवि किशन
रवि किशन के पास देश के कई शहरों में प्रॉपर्टीज मौजूद हैं। कुल मिलाकर उनके नाम पर 11 फ्लैट और बंगले हैं।
-मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक रॉ हाउस फ्लैट है।
-पुणे के विमान नगर में स्काई स्टेशन के पास एक ऑफिस यूनिट फ्लैट है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है।
-मुंबई के जोगेश्वरी ओशिवारा इालके में वैभव पैलेस में एक फ्लैट है।
-मुंबई के गोरेगांव वेस्ट और लक्ष्मी नगर के गार्डन स्टेट में एक आवासीय फ्लैट है।
-गोरखपुर और जौनपुर में दो अलग-अलग बंगले हैं।












Click it and Unblock the Notifications