'मुझे उस महिला ने रात को घर पर....', रवि किशन ने खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, कहा- काम देने के नाम पर....
Ravi Kishan On Casting Couch: बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर आए दिन कोई न कोई एक्टर अपनी बात सामने रखता नजर आता है। इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अक्सर कास्टिंग काउच के अनुभवों को सबके साथ शेयर करते रहते हैं।
रवि किशन होने वाले थे कास्टिंग काउच का शिकार
कास्टिंग काउच का सामना कई फेमस एक्टरों ने भी किया और उनमें से एक भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन भी थे। भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके एक्टर रवि किशन कास्टिंग काउच का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे।

राजनीति में भी एक्टिव हैं रवि किशन
रवि किशन को आखिरा बार फिल्म लापता लेडीज में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा गया था। रवि किशन एक्टिंग के साथ साथ राजनीति में भी एक्टिव है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की टिकट पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से शानदार जीत हासिल की है।
पर्सनल लाइफ को लेकर रवि किशन का चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि रवि किशन को अपने करियर की शुरुआत में ही कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक्टर ने रजत शर्मा के फेमस शो 'आप की अदालत' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई भी सबके सामने रखी थी।
'अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए'
रजत शर्मा ने रवि किशन से पूछा था- मैंने सुना आपके साथ कास्टिंग काउच भी हुआ था। इस पर रवि किशन ने कहा था- हां, ऐसा हुआ था और ये कुछ ऐसा है जो इंडस्ट्री में होता रहता है। हालांकि मैं किसी तरह बचकर निकलने में कामयाब रहा। मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि मुझे अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। ऐसे में मैंने कभी भी कोई शॉर्टकट नहीं लिया।
'इंडस्ट्री की नामी महिला ने कॉफी पर बुलाया था'
रवि किशन ने शो में बताया था- इस इंडस्ट्री की एक फेमस महिला ने मुझे मेरे करियर के शुरुआती दौर में, जब मैं काम की तलाश में था, एक बार रात में कॉफी पर आने के लिए कहा था। एक्टर ने बिना किसी का नाम लिए कहा था- मैं उनका नाम नहीं बता सकता, क्योंकि वह अब एक बड़ा नाम बन गई हैं। उस महिला ने मुझसे कहा था कि कॉफी पीने रात में आइए। मैंने सोचा कि कॉफी पीने के तो लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन ये कॉफी दिन के समय न पीकर रात में ही क्यों पीना चाहती हैं। मुझे थोड़ा शक हुआ तो मैंने मना कर दिया।
1992 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू
जानकारी के अनुसार रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। हालांकि वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'पीतांबर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने 30 साल से अधिक के करियर में उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications