क्या डूब गया गोविंदा का फिल्मी करियर? रवीना टंडन ने जताई चिंता, एक्ट्रेस ने कहा- 'टैलेंट जस्टिफाई नहीं कर...'

Raveena Tandon On Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करते थे। एक वक्त था जब मेकर्स उनके पास फिल्म का ऑफर लेकर आते थे। वह ना सिर्फ शानदार एक्टर थे बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी थे। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म पार्टनर में देखा गया था लेकिन इसके बाद से गोविंदा का करियर ग्राफ गिरता गया।

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रहे गोविंदा ने अब फिल्मों से दूरी बना ली। यहां तक कि वह पार्टी में भी सेलेब्स के साथ बहुत कम दिखाई देते हैं। अब एक्टर के गिरते हुए करियर ग्राफ पर उनकी खास दोस्त रवीना टंडन ने चिंता जाहिर की। साथ ही एक्ट्रेस ने गोविंदा को इंडस्ट्री का बेस्ट एक्टर बताया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

 Govinda

लल्लनटॉप से खास बातचीत में रवीना टंडन ने गोविंदा के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने गोविंदा जैसा एक्टर नहीं देखा है जो आपको एक ही सीन में हंसा दे और रुला दे। चीची जैसा टैलेंट इंडस्ट्री को नहीं मिल सकता। जिन फिल्मों के लिए वह बने थे वैसी फिल्में अब नहीं बन रही है। मैं नहीं मान सकती कि उनका करियर खत्म हो गया।'

जब रवीना से गोविंदा के करियर पर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'गोविंदा का समय कभी खत्म ही नहीं हुआ था। वह तो ऐसे अभिनेता हैं जो कि किसी भी कॉमेडी सीन को इमोशनल कर सकते हैं। मुझे कॉमिक टाइमिंग के बारे में जो कुछ भी पता है वो गोविंदा से ही सीखा है'। बता दें कि गोविंदा और रवीना टंडन काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने एकसाथ कई हिट फिल्में दी हैं।

बता दें कि, गोविंदा और रवीना ने एकसाथ अनाड़ी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, अंखियों से गोली मारे, दूल्हे राजा और परदेसी बाबू जैसी फिल्में दी हैं। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म कर्मा कॉलिंग में नजर आएंगी। जो कि 26 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+