सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं रवीना टंडन, बेटी राशा थडानी के साथ किए महादेव के दर्शन और फिर....
Raveena Tandon Somnath Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी ये वेब सीरीज आगामी 26 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। अपनी इस वेब सीरीज की रिलीज से पहले एक्ट्रेस बाबा महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी नजर आईं।
रवीना टंडन पहुंचीं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस और उनकी बेटी राशा सोमनाथ मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में रवीना टंडन साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं।

एथनिक ड्रेस में नजर आई मां-बेटी की जोड़ी
रवीना टंडन ने अपने लुक को गले में पहना हार, कानों में ईयररिंग्स और खुले बालों से कंप्लीट किया है। वह काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं इस मौके पर बेटी राशा थडानी गुलाबी रंग का सूट पहने दिखाई दी थीं जिसे उन्होंने पीले दुपट्टे के साथ पेयर किया था।
वीडियो में दिखीं यात्रा की खास झलकियां
रवीना टंडन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मंदिर परिसर के अंदर की झलक से लेकर स्थानीय बाजार में घूमने तक की चीजें शामिल हैं। इस मौके पर मां रवीना टंडन और बेटी राशा, दोनों ने माथे पर शिव का तिलक लगवा रखा था। सोमनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए इस वीडियो को शेयर कर रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा है- हर हर महादेव।
रवीना टंडन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रवीना टंडन जल्द ही वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी सीक्वल फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे कई कलाकार काम कर रहे हैं। वहीं इसी साल रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications