करिश्मा कपूर संग लड़ाई की खबरों पर रवीना ने तोड़ी चुप्पी, कैटफाइट को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

90 की सुपरस्टार रहीं रवीना टंडन ने पत्थर के फूल फिल्म से सलमान खान संग डेब्यू किया है। मगर एक वक्त ऐसा था कि एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर इतनी ज्यादा श्योर नहीं थीं और लगातार फिल्मों के ऑफर्स को ठुकरा रही थीं। कई बार तो ये भी दावे किये जाने लगे कि वे ऐसा करिश्मा कपूर संग अपनी कैटफाइट के चलते कर रही थीं।

जी हां! इंडस्ट्री में जिस तरह से कई सारे स्टार्स के झगड़ों के किस्से सुनने को मिलते हैं, उसमें एक नाम करिश्मा कपूर और रवीना टंडन का भी है। दोनों की कैटफाइट के चर्चे खूब मशहूर थे और ऐसा माना जाता था कि दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती थीं। हालांकि दोनों ने ही कभी इस मुद्दे पर खुलकर कभी बात नहीं की। मगर सालों बाद पहली बार रवीना टंडन ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।

Kareena Kapoor

खबरें थीं कि फिल्म आतिश के वक्त एयरपोर्ट पर रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच बहुत बुरा झगड़ा हो गया था। मगर इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इस बारे में फिल्मफेयर को दिये एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है। रवीना टंडन ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि किसी बात पर सहमति ना बनी हो।

और इसके बाद थोड़ी बहस हुई हो कि तुम ऐसा क्यों कर रही हो? तुम ये क्या कर रही हो? मगर इसका ये मतलब नहीं है कोई भयंकर लड़ाई हुई हो। चीजों को मिर्च मसाला लगाकर पेश किया गया। उस वक्त सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म नहीं हुआ करते थे अपनी बात रखने के लिए।

बताते चलें कि फिल्मी गलियारों में हमेशा से ही रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की कैटफाइट की गॉसिपिंग होती रहती थी। कई मौके आए जब एक्ट्रेस से ये बात पूछने की कोशिश की गई मगर उन्होंने मीडिया के सवालों से पल्ला ही झाड़ लिया। हालांकि अब सालों बाद रवीना टंडन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+