Raveena Tandon को कुत्ते ने काटा? डॉगी ने सरेआम मुंह से खींची ड्रेस, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ हाल?

Raveena Tandon: बॉलीवुड की फेमस एक्‍ट्रेस रवीना टंडन के साथ मुंबई में एक अजीब हादसा हो गया है। वह डायरेक्‍टर अमित राय की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पहुंची थीं। आपको बता दें कि ये फिल्म इंसान और कुत्तों के इमोशनल रिश्‍ते पर बनी है। इस फिल्म में पंकज त्र‍िपाठी और माही राय ने अहम भूमिका निभाई है।

क्या रवीना टंडन को कुत्ते ने काटा?
फिल्‍म में ऑस्‍कर और ब्रूनो नाम के दो डॉग्स ने भी एक्‍ट‍िंग की है और स्‍क्रीनिंग के दौरान ये दोनों भी इवेंट में मौजूद थे। हालांकि स्क्रीनिंग से पहले रेड कारपेट पर जब रवीना टंडन पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब इनमें से एक एक्साइटेड डॉगी अचानक 53 साल की एक्‍ट्रेस के बेहद करीब आ गया। उसने रवीना टंडन की ड्रेस पकड़ ली। सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो सामने आया, तो कई यूजर्स ने आशंका जताई है कि शायद एक्‍ट्रेस को कुत्ते ने काट लिया है।

Raveena Tandon

रवीना टंडन को देख एक्साइटेड हो गया था कुत्ता

वहीं अब इस हादसे पर रवीना टंडन ने खुद सफाई दी है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकात है कि रवीना टंडन पपाराजी को पोज देने के बाद पास बैठे डॉगी ब्रूनो की तरफ हाथ बढ़ाती हैं। वह इस तरह से स्टोज पर एक्ट्रेस का प्‍यार पाकर एक्‍साइटेड हो जाता है। एक्‍ट्रेस जहां उसके साथ घुलना-मिलना चाह रही थीं, उसे पुचकार रही थीं, वहीं ब्रूनो उनकी ड्रेस पर चढ़ने लगता है। रवीना टंडन के हाथ में ड्रेस की एक डोरी थी, जिसे वह कुत्ता दांत से खींचने लगा था।

रवीना टंडन घबराई नहीं बल्कि प्‍यार से संभाला

अच्‍छी बात ये रही कि रवीना टंडन ने मौक पर अपना धैर्य नहीं खोया। अचानक हुई इस घटना के बावजूद, रवीना टंडन घबराई नहीं और उन्होंने कुत्ते को झटका देने की बजाय, बड़ी शांति से उसे संभलने और उसके हैंडलर को स्थिति संभालने का मौका दिया। इसके बाद वह डॉगी को प्‍यार से सहलाती भी दिखाई दीं।

एन‍िमल लवर हैं एक्ट्रेस रवीना टंडन

-इसके बाद जब पैपराजी ने 90 ने एक्‍ट्रेस से उनका हाल पूछा तो रवीना टंडन ने बताया कि वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था बल्‍क‍ि ये उसके उत्‍साहित होने और प्‍यार करने का तरीका था। आपको बता दें कि रवीना टंडन एन‍िमल लवर हैं और लगातार जानवरों की भलाई के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं।

-इसी साल की शुरुआत में भी रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भारी बारिश के बीच हाईवे पर फंसे एक कुत्ते को बचाने की कहानी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे वह डॉगी को अपनी कार में ले गईं और फिर एक एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन को सौंप दिया था।

-साल 1991 में फिल्म 'पत्‍थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही 'वेलकम टू द जंगल' मूवी में देखा गया था। वह अक्‍सर एयरपोर्ट अपने पेट डॉगी के साथ नजर आती हैं। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी मां की तरह डॉग लवर हैं और कई बार अपने हस्‍की डॉग अलास्‍का के साथ नजर आ चुकी हैं।

क्या है फिल्म 'ओह माय डॉग' की कहानी?

फिल्म 'ओह माय डॉग' के डायरेक्‍टर अमित राय हैं। ये फिल्‍म दो बच्‍चों और उनके दो प्‍यारे डॉगी की इमोशनल-थ्र‍िलर कहानी है। फिल्‍म में माही राय लीड रोल में हैं जबकि साथ में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्‍होत्रा और राजेश कुमार भी हैं। मुंबई में आयोजित स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में फिल्‍म की कास्‍ट और रवीना टंडन के साथ सथ तापसी पन्नू, क्रांति प्रकाश झा, बुल्लू कुमार, रूही सिंह, गौतम रोडे, रूपाली गांगुली, ताहेर शब्बीर, रमेश तौरानी, ​​वरुण बडोला, अर्शी खान और भूषण कुमार भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+