'रवीना टंडन के नाम पर सस्ती पॉपुलैरिटी....', एक्ट्रेस का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस
Raveena Tandon Viral Video Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रवीना टंडन ने अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स को 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है।
रवीना टंडन का वायरल वीडियो
आपको बता दें कि ये मामला उसी शख्स से जुड़ा है जिसने रवीना टंडन का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उनकी कार ने उसकी मां को टक्कर मारी है और घटना के दौरान एक्ट्रेस नशे में थीं। अब जहां इस रोड रेज वाले मामले में पिछले दिनों रवीना पर लगे ये आरोप झूठे साबित हो चुके हैं वहीं एक्ट्रेस ने अब उस शख्स पर एक्शन ले लिया है।

रवीना टंडन ने की 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग
रवीना टंडन ने उन पर झूठे आरोप लगाने वाले शख्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एक्ट्रेस ने उस शख्स पर अपमानजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगायाहै। उस शख्स को भेजे लीगल नोटिस में उन्होंने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। ये नोटिस रवीना टंडन की तरफ से गत 12 जून 2024 को ही उस शख्स को भेज दिया गया था।
वकील ने कहा- गलत जानकारी पोस्ट कर रहा था शख्स
रवीना टंडन की वकील सना रईस खान ने इंडिया टुडे से इस मामले के बारे में बात करते हुए कहा है- पिछले दिनों रवीना को एक झूठी शिकायत में उलझाने की कोशिश की गई थी, जो सीसीटीवी फुटेज में साफ हो गया और और पुलिस ने इस बारेमें कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी। बताया गया है कि पत्रकार होने का दावा करने वाला वह शख्स उस घटना को लेकर एक्स हैंडल पर गलत जानकारी पोस्ट कर रहा था। ये जानकारी फैक्चुअली गलत थी।
'रवीना के नाम पर वह शख्स सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा था'
रवीना टंडन की वकील ने आगे कहा- एक्ट्रेस को लेकर झूठी खबरों को फैलाने का मकसद रवीना की इमेज को खराब करने की जानबूझकर की गई कोशिश लग रही है। उन्होंने कहा- इन झूठों को लगातार फैलाने के पीछे की मंशा जबरन वसूली और रवीना के नाम पर सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करना लग रहा है। उस शख्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications