'पुलिस ने CJP Protest में मेरी पत्नी को खूब लात मारी, पसलियां तोड़ीं', कॉमेडियन के 5 Min Video से मचा हंगामा
Raunaq Rajani: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद ही वह लोगों के बीच चार्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि AIB का हिस्सा रहें रौनक रजानी ने दावा किया है कि मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती की।
स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी का शॉकिंग खुलासा
सिर्फ इतना ही नहीं, रौनक रजानी ने आरोप लगाया है कि हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और उनकी पत्नी को खूब लात मारी, जिससे उनकी पत्नी हिना मिर्चंदानी की पसलियां टूट गई हैं। रौनक रजानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसके सबूत भी दिखाए हैं।

रौनक रजानी ने शेयर किया 5 मिनट लंबा वीडियो
रौनक रजानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 5 मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पहली लाइन में ही 22 जुलाई 2026 की घटना का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि उनकी पत्नी की पसलियां टूट गई हैं क्योंकि पुलिस ने उनके साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान जबरदस्ती की और लात मारी। 36 साल के कॉमेडियन ने इसके साथ घटना का वीडियो और मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल की वो बिल भी जिसमें पसली टूटने की पुष्टि है।
CJP Protest के सपोर्ट में आयशा खान, खुशबू पाटनी संग भी बदसलूकी
-जानकारी के लिए दिल्ली में हुए CJP Protest के सपोर्ट में 22 जुलाई 2026 को मुंबई में भी एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था। रौनक रजानी की तरह ही 'धुरंधर' फेम आयशा खान, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी पुलिस की बर्बरता और हिरासत में लिए जाने को लेकर आवाज बुलंद की थी।
-अब रौनक रजानी ने दावा किया है कि एक दूसरे प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाने के दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि इस खबर पर अभी तक मुंबई पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
-रौनक रजानी ने कहा- विरोध प्रदर्शन के दौरान मुझे और मेरी पत्नी हिना को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया। मुझे गर्दन में मोच आ गई थी जबकि मेरी पत्नी को पसलियों के पास दर्द होने लगा था। मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई थी।
'मेरी पत्नी को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाया'
वीडियो में रौनक रजानी कहते हैं- मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई। ये एक पुलिसकर्मी की वजह से टूटी। 22 जुलाई 2026 को जब पुलिस शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान लोगों को गैर-कानूनी तरीके से पकड़ रही थी, तो मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया। आप लोगों ने पुलिस वैन में हम दोनों की तस्वीरें देखी होंगी। उन्होंने हमें बहुत जोर से धक्का देकर अंदर डाला था। दर्द कम नहीं हो रहा था। इसलिए हम डॉक्टर के पास गए। एक्स-रे करवाया तो पता चला कि पत्नी की पसलियां टूट गई हैं।
रौनक रजानी ने वीडियो में दिखाए ऐसे सबूत
रौनक रजानी ने वीडियो में सबूत दिखाते हुए कई क्लिप दिखाए थे और बताया कि चोट लगने से पहले क्या-क्या हुआ था। उन्होंने कहा- शुरुआत एक लड़के को हिरासत में लेने से हुई और हम दोनों पुलिस वालों से कह रहे थे कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं है। जब हम पुलिस की इस शर्मनाक और गैर-कानूनी हरकत को रिकॉर्ड कर रहे थे, तो खाकी वर्दी पहने उस आदमी पर नजर रखें जो मेरी ओर आ रहा है। उसने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मेरी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो अधिकारियों ने उसके साथ बदसलूकी की और पुलिस की गाड़ी की ओर धकेल दिया।
'पुरुष पुलिस अधिकारी ने पत्नी को जबरन धक्का दिया, लात मारी'
-कॉमेडियन रौनक ने वीडियो में खास तौर पर लाल कपड़े पहने एक आदमी पर आरोप लगाया है, जो अपने शरीर का इस्तेमाल कर उन्हें जबरन पुलिस वैन के अंदर धकेल रहा था। रौनक ने कहा- महिला पुलिस अधिकारी के बजाय एक पुरुष अधिकारी मेरी पत्नी से गंदे तरीके से पेश आया। ये काम एक महिला पुलिसकर्मी को करना चाहिए था। वह उन्हें अंदर धकेलने के लिए अपनी पूरी बॉडी का इस्तेमाल कर रहा है।
-खाकी वर्दी वाला वो अधिकारी, जिसने पहले हमें जमीन पर दबाने की कोशिश की, वह गाड़ी में घुसा और मेरी पत्नी के साथ जबरदस्ती की। लाल कपड़ों वाला ये आदमी वापस आया और मेरी पत्नी को धकेला। खाकी वाले आदमी ने मेरी पत्नी की पसलियों पर लात मारी।
'पुलिस ने लात मारी, मेरा हाथ छुड़वाया'
वीडियो में देखा जा सकता है कि रौनक रजानी अपनी पत्नी को और चोट लगने से बचाने के लिए उनका हाथ पकड़े हुए थे। वो कहते हैं- मैं ये पक्का करना चाहता था कि मेरी पत्नी को कोई चोट न लगे। इसलिए मैं उससे मेरा हाथ पकड़ने के लिए कह रहा था लेकिन वह वैन के अंदर आता है और मेरी पत्नी को लात मारता है और उसका हाथ अलग कर देता है। इसे फिर से देखिए, उसके पैर की हरकत देखिए। हम शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन भी गए थे और शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन FIR अभी तक दर्ज नहीं हो पाई क्योंकि कोई सीनियर ऑफिसर मौजूद नहीं था।
रौनक रजानी की पत्नी हिना मिर्चंदानी कौन हैं?
वीडियो के आखिर में रौनक रजानी ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिनकी पहचान उन्होंने वीडियो में की है। आपको बता दें कि रौनक रजानी की पत्नी हिना मिर्चंदानी एक बेकरी 'बेक बाय द ओशन' की मालकिन हैं।


Click it and Unblock the Notifications
