'संभोग से संन्यास तक' में मशहूर एक्टर संग लड़ाया इश्क, प्यार की खातिर किया ऐसा काम, तलाकशुदा मर्द के साथ...
Ratna Pathak: रत्ना पाठक बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिन्हें किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। वे इंडस्ट्री की सबसे शानदार अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं। चाहे कोई सीरियस रोल करना हो या फिर कॉमेडी, हर रोल में वे फिट बैठती हैं। मगर रत्ना हमेशा से अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
अगर यूं कहें कि रत्ना पाठक का एक्टिंग की दुनिया से पुराना नाता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। एक्ट्रेस की मां दीना पाठक भी मशहूर एक्ट्रेस थीं। आज रत्ना पाठक के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े ऐसे फैक्ट्स बताएंगे, जिनके बारे में काफी कम ही लोग जानते हैं।

रत्ना पाठक का जन्म साल 1957 को हुआ था। 18 मार्च को जन्मी रत्ना ने साराभाई वर्सेज साराभाई से खास पहचान हासिल की थी। रत्ना की लव लाइफ की बड़ी दिलचस्प है। एक वक्त था जब नसीरुद्दीन शाह संग उनके प्यार की खूब चर्चा थी।
क्या बोली थीं रत्ना?
रत्ना ने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह संग अपनी मुलाकात के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी और शाह के बीच की बात आगे बढ़ी और कैसे वे एक दूजे के हमेशा के लिए हो गए। दरअसल, दोनों संभोग से सन्यास तक के सेट पर मिले थे। ये वही फिल्म थी, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।
नसीरुद्दीन का कई हसीनाओं संग जुड़ा नाम
ये बात शायद कम ही लोगों को पता होगी कि नसीरुद्दीन शाह की एक पत्नी भी थी, जिसके साथ उनका तलाक हो गया था। मगर तलाक के बाद भी नसीरुद्दीन का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ा था। इसके बाद रत्ना संग उनकी शादी हुई और जब रत्ना से ये सब बातें कही गईं तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है।
रत्ना ने रिश्ते को दिया नाम
रत्ना ने आगे कहा कि अब अतीत की बात गई और मैं उनकी पत्नी हूं और हमेशा रहूंगी। रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन के बीच का बॉन्ड फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।
बताते चलें कि रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन के बीच उम्र का भी अच्छा खासा फासला है। वहीं नसीरुद्दीन के धर्म को लेकर भी रत्ना पर कई तरह के सवाल उठे थे। इसके बाद साल 1982 में कपल ने शादी कर ली। इस शादी से रत्ना और नसीरुद्दीन को दो बच्चे हुए। इमाद और विवान।












Click it and Unblock the Notifications