रश्मिका मंदाना से लेकर सुहाना खान तक, इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने करने जा रही हैं ये हसीनाएं
मुंबई, 19 जनवरी: फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2020 और 2021 का साल काफी मुश्किलों से भरा साबित हुआ। कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद हो गए, हालांकि 2021 के लास्ट के कुछ महीनों में फिर से थिएटर शुरू हुए, जिसमें कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन फिर से कोरोना की तीसरी लहर ने झटका दे दिया। और फिर कई बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग टाल दी गई। हालांकि इस साल फिर से सब कुछ पटरी पर लौटने वाला है। बॉलीवुड इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसी के साथ आपको कई नए चेहरें भी देखने को मिलेंगे, जो हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान तक का नाम शामिल है।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना काफी फेमस नाम है। हाल ही में रिलीज हुई 'पुष्पा' से उनकी पॉपुलैरिटी और काफी हाई हो गई। इतना ही नहीं रश्मिका को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। रश्मिका मंदाना इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मंजू' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसी के साथ वो अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ 'अलविदा' में भी दिखने वालीं हैं।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर भी कोई नया नाम नहीं है। मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतने के बाद वो पूरे देश में काफी सुर्खियों में आईं थीं। इसी के साथ उनके फैंस भी उनका बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब यह इंतजार खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि उनकी अक्षय कुमार के साथ बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर
जान्हवी कपूर की कजिन और बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बी-टाउन का एक जाना-माना फेस हैं। वह करण जौहर की 'दोनों मिले इस तरह' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। शनाया कपूर ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

किंग खान की बेटी सुहाना खान
किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पहले से ही सोशल मीडिया सेंसेशन रह चुकीं सुहाना इस साल जोया अख्तर की फिल्म आर्ची में नजर आएंगी। खबरें हैं कि इस फिल्म में सुहाना के अलावा अगस्तया नंदा जो अमिताभ बच्चन के नाती हैं साथ ही बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी लीड रोल में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications