क्या शादी से पहले लिव इन में रह रहे हैं रश्मिका-विजय? करीबी ने बताया रिश्ते का सच, कब करेंगे सगाई?

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। भले ही कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन आए दिन कपल वेकेशन पर साथ नजर आते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल फरवरी में सगाई करने वाले हैं। हालांकि बाद में उनके करीबी ने इस खबर को महज अफवाह बताया। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी ने खुलासा कि वह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं और एकसाथ काफी खुश हैं।

Rashmika Mandanna

जानकारी में ये भी सामने आया है कि दोनों फरवरी में सगाई नहीं करने वाले हैं। दोनों के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं और वह अपने काम की वजह से काफी बिजी चल रहे हैं। फिलहाल कपल अपने करियर में फोकस करना चाहते हैं और इसलिए उनका सगाई करने का फिलहाल कोई भी प्लान नहीं है। हालांकि, अपने रिलेशनशिप पर अब तक रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि, "इन खबरों में फिलहाल किसी बात की कोई सच्चाई नहीं है। रश्मिका और विजय अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहते। दोनों साथ में काफी ज्यादा खुश हैं और एक-दूसरे को समझ रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और दोनों को सगाई करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही।"

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में देखा गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें रश्मिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्पा: द रूल में नजर आएंगी। हीं विजय देवरकोंडा फैमिली स्टार और VD 12 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+