'सामी सामी' गाने पर रश्मिका मंदाना और सलमान खान ने किया ऐसा डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और रश्मिका मंदाना साथ में 'सामी सामी' गाने पर डांस करते नजर आए।

मुंबई, 29 सितंबरः साउथ फिल्मों की फेमस हीरोइन और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'गुडबाय' आगामी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया था। इस फिल्म का गाना 'सामी सामी' काफी हिट साबित हुआ था। लोग आज भी इस गाने पर थिरकते नजर आते हैं। ऐसे में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और रश्मिका मंदाना साथ में इस गाने पर डांस करते नजर आए।

रश्मिका मंदाना के साथ थिरके सलमान खान

रश्मिका मंदाना के साथ थिरके सलमान खान

आपको बता दें कि साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' लोगों को खूब पसंद आई थी। लोगों ने इस फिल्म की कहानी से लेकर सभी गानों पर खूब प्यार लुटाया। 'सामी सामी' गाने से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लाखों दिलों की धड़कन भी बन गई हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में रश्मिका मंदाना ने ग्लैमरस एंट्री की। उनके स्टेज पर आते ही लोग खुशी से झूम उठे। रश्मिका ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ 'सामी सामी' गाने पर जमकर डांस किया।

डांस का वीडियो हो रहा है वायरल

रश्मिका मंदाना और सलमान खान के इस डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना अपने 'सामी सामी' गाने पर डांस कर रही हैं, जिसमें सलमान खान और शो के होस्ट मनीष पॉल भी उनके साथ थिरकते नजर आते हैं। ये सभी लोग एक अवार्ड शो में मौजूद थे। शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

छोटी सी बच्ची ने किया था जबर डांस

आपको बता दें कि इससे पहले भी रश्मिका मंदाना के 'सामी सामी' गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी। रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया था जो कि फिल्म पुष्पा के इसी सामी सामी गाने पर बड़ा ही क्यूट सा डांस कर रही थी। छोटी सी बच्ची बहुत ही प्यारा एक्सप्रेशन भी दे रही थी। बच्ची की हरकतों से खुश होकर रश्मिका ने खुद कहा था इस 'प्यारी बच्ची' ने उनका दिन बना दिया है और वह उससे मिलना चाहती हैं।

फिल्म 'पुष्पा' हुई थी सुपरहिट

जानकारी के अनुसार फिल्म 'पुष्पा', दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। इस तेलुगू फिल्म के हिंदी वर्जन ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपए था। अब जल्द ही फिल्म 'पुष्पा' का पार्ट 2 भी रिलीज होने वाला है।

बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदना सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही रश्मिका फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में दिखाई देंगी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+