एक्टर राकेश बापट की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, इंस्टाग्राम पर बताई अपनी हालत

Raqesh Bapat Hospitalized: फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपना जादू चलाने वाले फेमस एक्टर राकेश बापट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राकेश बापट की तबीयत ठीक नहीं है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। राकेश ने अस्पताल के बेड से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि राकेश बापट की तबीयत अब कैसी है।

राकेश बापट अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि राकेश बापट ने अस्पताल के बेड से अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि राकेश बापट को आखिर क्या हुआ है। राकेश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके हाथ में ड्रिप लगा हुआ देखा जा सकता है।

Raqesh Bapat

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शएयर की अपनी तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले साल 2021 में भी एक्टर राकेश बापट एक बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उनके किडनी में पथरी की समस्या का पता चला था। आपको बता दें कि एक्टर राकेश बापट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक बूमररैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने हाथ का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें ड्रिप लगी हुई है।

राकेश बापट और शमिता शेट्टी का अफेयर
आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक एक्टर राकेश बापट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्लिपा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक काह जाने लगा था। दोनों की मुलाकात फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में हुई थी। इन दोनों के रिलेशन की शुरुआत बिग बॉस के घर पर ही हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का कई दिनों तक अफेयर चला था। हालांकि बाद में दोनों अचानक ही एक दूसरे से अलग हो गए। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपने ब्रेकअप की बात लोगों को बताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+