Indigo एयरलाइन पर भड़के रणवीर शौरी, गुस्से में कहा- झूठ मत बोलो, ये मेरे साथ नहीं चलेगा, जानें क्या हुई बात
Ranvir Shorey Indigo Airline: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रणवीर शौरी ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस पर अपना गुस्सा निकाला है क्योंकि उनकी फ्लाइट 10 घंटे लेट हो गई थी। रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अपनी दर्दनाक आपबीती लोगों के साथ शेयर की है, जहां उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
इंडिगो एयरलाइन से रणवीर शौरी हुए गुस्सा
एक्टर रणवीर शौरी ने अपी पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि उनकी दोपहर 2 बजे की फ्लाइट को आधी रात को कर दिया गया और एयरलाइंस के कर्मचारियों ने झूठे वादों के साथ स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

रणवीर शौरी ने शेयर किया पोस्ट
रणवीर शौरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- इंडिगो एयरलाइंस ने कल हमें जो बताया उसका एक लंबा विवरण। हमारी फ्लाइट दोपहर 2 बजे थी। हम सभी 8 लोगों ने निर्धारित समय से 2 घंटे पहले चेक-इन किया और तभी हमें बताया गया कि खराब मौसम (कोहरे) के कारण फ्लाइट 3 घंटे देरी से टेक ऑफ करेगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले हमें ये बात नहीं बताई गई थी।
फ्लाइट देर होने से रणवीर शौरी का फूटा गुस्सा
रणवीर शौरी ने आगे बताया- हमने इस बात को लेकर कोई शिकायत नहीं की। हमने सोचा कि कोई समस्या रही होगी और हम पूरी तरह से समझ रहे थे, क्योंकि हम जानते थे कि साल के इस समय में कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। फ्लाइट अब शाम 5 बजे कर दी गई। चेक-इन तरने के बाद एयरपोर्ट पर 3 घंटे से अधिक समय बीत चुका था। हमें बताया गया कि फ्लाइट अब 3 घंटे बाद यानी रात 8 बजे जाएगी। तब हमें गड़बड़ लगने लगी क्योंकि दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा छंटना चाहिए, न कि बदतर होना चाहिए।
रणवीर शौरी ने कहा- एयरलाइन झूठ बोल रहा था
रणवीर शौरी ने कहा- मेरे एक दोस्त ने हमारे फ्लाइट की रूटिंग चेक करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट देखी। इसमें बहुत क्लियर कहा गया था कि जिस फ्लाइट में हमें जाना था, उसमें कोहरे की कोई समस्या नहीं थी और वह पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुका था। जब हमने इंडिगो स्टाफ से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा कि वेबसाइट ठीक से अपडेट नहीं की गई है।
एक्टर ने कहा- मेरे साथ ऐसा नहीं चलेगा
रणवीर शौरी ने पोस्ट में लिखा- रात 8 बजे हमें बताया गया कि अब फ्लाइट 10 बजे के बाद जाएगी। तब मैंने अपना आपा खो दिया, क्योंकि इसका मतलब ये होगा कि मैं अपने बच्चे के पास समय पर घर वापस नहीं पहुंच पाऊंगा। एयरलाइन स्टाफ ने मुझे शांत करने की कोशिश की। स्टाफ झूठ बोल रहे थे। मैंने उनसे कहा कि यह अब मेरे साथ नहीं चलेगा, क्योंकि यह क्लियर है कि देरी कोहरे के कारण नहीं हुई है।
एयरलाइन को लेकर रणवीर शौरी ने कही ये बात
रणवीर शौरी ने बताया- इसके बाद, पायलट के आने से पहले हमें 2-3 घंटे के झूठ और देरी का सामना करना पड़ा और हमारी फ्लाइट 10 घंटे बाद लगभग आधी रात को निकली। हमें कल एयर ट्रैवेल के नाम पर जो आघात पहुंचा है, उसके लिए शिकायत दर्ज कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications