Ranveer Singh की जान खतरे में, धुरंधर 2 के रिलीज से पहले वॉट्सएप पर मिली धमकी, करोड़ों की फिरौती की मांग
Ranveer Singh receives threat: बॉलीवुड में धमकियों का सिलसिला जारी है; अब एक्टर रणवीर सिंह को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। मंगलवार को उन्हें व्हाट्सएप पर वॉयस नोट के जरिए करोड़ों रुपये मांगे गए है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और धमकी भेजने वाले की तलाश कर रही है। हालांकि, रणवीर सिंह या उनकी टीम ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। एहतियातन, उनके जुहू स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

31 जनवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी के बाद रणवीर सिंह को यह धमकी आई है। उस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। लगातार मिलती ऐसी धमकियों से कलाकारों व प्रशंसकों में भय का माहौल है, और सभी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज', 19 मार्च को हो रही रिलीज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसने भारत में ₹1000 करोड़ से अधिक और विश्व भर में ₹1300 करोड़ का कारोबार किया था। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर का सीक्वल, 'धुरंधर: द रिवेंज', 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
धुरंधर 2 पांच भाषा में होगी रिलीज
यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में आएगी। दर्शक इसे देखने को बेताब हैं, लेकिन 19 मार्च को ही सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में से कौन बेहतर करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications