नहीं खत्म हो रहीं रणवीर सिंह की मुश्किलें, न्यूड फोटोशूट मामले में एक्टर के घर पहुंची पुलिस

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचता बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक्टर को लेकर हुई शिकायत पर अब पुलिस एक्टर के घर पहुंची, हालांकि, रणवीर मुंबई से अभी बाहर हैं।

मुंबई, 12 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर थमता विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले लोगों ने एक्टर के इस फोटोशूट की जमकर आलोचना करते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया। फिर एक्टर के खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवाई गई। ये शिकायत महिलाओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर दर्ज करवाई गई थी। अब इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने पुलिस के घर पहुंची। लेकिन एक्टर घर पर उस वक्त मौजूद नहीं थे, जिसके बाद पुलिस बैरंग ही लौट आई। लिहाजा, 22 अगस्त से पहले एक्टर को पुलिस के सामने पेश होना ही होगा।

Ranveer Singh

बीते दिनों रणवीर सिंह ने मशहूर पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जो खूब सुर्खियों में रहा। फोटोशूट को लेकर एक्टर की जमकर सराहना भी हुई तो दूसरी ओर वे बुरी तरह से ट्रोल होते भी नजर आए।

इसके बाद खबर आई कि रणवीर के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब इसी शिकायत को लेकर मुंबई पुलिस एक्टर के घर पहुंची लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त तक रणवीर को पुलिस के सामने पेश होना होगा।

बताते चलें कि रणवीर सिंह के खिलाफ ये शिकायत मुंबई बेस्ड एक एनजीओ ने फाइल की थी। रणवीर के न्यूड फोटोशूट को महिलाओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया था। बीते महीने एक्टर के फोटोशूट ने इंटरनेट पर सनसनी मचा कर रख दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+