रणवीर सिंह ने सरेआम कहा- कुछ लोगों को मुझसे प्रॉब्लम है, लोगों की हो गई बोलती बंद, वायरल हुआ वीडियो
Ranveer Singh New Video: रणवीर सिंह ने अपने इस विज्ञापन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस एड को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दुनिया खिचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा।

Ranveer Singh New Video: रणवीर सिंह अपनी जानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने यूनीक फैशन और सटाइल के चलते भी पूरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उनकी एक्टिंग की तो हर जगह तारीफ होती है लेकिन उनके अजीबोगरीब स्टाइल को कुछ लोग तो बहुत पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग इस यूनीक स्टाइल की जमकर आलोचना करते हैं। यहां तक कि उनके अजीबोगरीब फैशन और कपड़ों का मजाक भी उड़ाया जाता है। फिलहाल रणवीर सिंह एक विज्ञापन के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक नए सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आए हैं जिसमें वह अपने आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब देते दिखाई दे रहे हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आए रणवीर सिंह
इस विज्ञापन में रणवीर सिंह ने एनिमल प्रिंट ब्लू ट्रैकसूट पहना हुआ है। इस एड में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह सड़क पर चलते हुए मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह दर्शकों द्वारा की गई कई असभ्य टिप्पणियों को सुनते हैं लेकिन अंत में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। विज्ञापन में रणवीर सिंह कहते हैं- कुछ लोगों को न मुझसे बड़ी समस्या है। फिर उन्हें अचानक ही 'ये देखो एकदम जोकर लगता है' जैसी टिप्पणियां सुनाई देती हैं।

'एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है'
वहीं कुछ लोग कहने लगते हैं- खुद के पैरो पे थोड़े ही न खड़ा हुआ है, आज कल के बच्चे अटेंशन के लिए फालतू का नाटक करते हैं। वहीं एक पिता अपने बेटे से कहता है- एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है, इसके जैसा मत बन। इसके बाद रणवीर सिंह उस लड़के को रोकते हैं और उससे कहते हैं- सबका सुनने का, खुद का करने का, तू तेरा कर।

'दुनिया खिचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा'
रणवीर सिंह ने अपने इस विज्ञापन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस एड को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दुनिया खिचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा, बेबी! रणवीर सिंह का ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रणवीर सिंह के फैंस तो उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं।

लोगों ने की रणवीर सिंह की तारीफ
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही अच्छी तरह से किया गया है। एकदम सही नोट हिट करता है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये रणवीर सिंह ने बहुत ही अच्छा किया है। वहीं एक यूर ने लिखा है- एड का बैकग्राउंड स्कोर, हारी बाजी को जितना, बहुत ही सही लग रहा है।

साल 2022 में फ्लॉप हो गई थीं दोनों फिल्में
रणवीर सिंह का एक्टिंग करियर फिलहाल थोड़ा धीमा नजर आ रहा है। साल 2022 में रणवीर सिंह की दो फिल्में रिलीज हुई थीं, जयेशभाई जोरदार और सर्कस। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं। अब जल्द ही वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड हीरोइन के तौर पर होंगी।












Click it and Unblock the Notifications