परिवार बढ़ाने पर रणवीर ने दिया जवाब, बोले- मैंने और दीपिका ने तो बच्चों के नाम भी...
परिवार बढ़ाने पर रणवीर ने दिया जवाब, बोले- मैंने और दीपिका ने तो बच्चों के नाम भी...
मुंबई, 10 मई: एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पिता का रोल कर रहे रणवीर ने अपने जीवन में भी पिता बनने और पत्नी दीपिका के साथ परिवार को बढ़ाने पर बात की है। उन्होंने कहा कि वो और दीपिका अक्सर इस पर बात करते हैं और कई बार को बच्चों के नाम पर भी बात होती है।

दीपिका पादुकोण के साथ एक परिवार बढ़ाने पर रणवीर ने कहा, मेरा जीवन अच्छी तरह से चल रहा है। मेरा करियर सही रास्ते पर है। हमारी शादी को अब साढ़े तीन या चार साल हो चुके हैं तो हम हमेशा अपने जीवन और आगे बढ़ने के बारे में बातचीत में रहते हैं। मैं और दीपिका हमेशा चर्चा करते हैं कि हम अपने जीवन और जीवन शैली को कैसे ढालना चाहते हैं।
रणवीर ने कहा कि उन्हें बच्चों के नामों का जुनून है और दीपिका से अक्सर बच्चों के नामों पर चर्चा करते हैं ऐक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह नामों के बारे में थोड़े सीक्रेटिव हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें चुरा लें। लड़का या लड़की के सवाल पर रणवीर ने कहा कि यह उनकी पसंद नहीं है। लड़का हो या लड़की यह दीपिका और उनके लिए एक सच्चा आशीर्वाद होगा।












Click it and Unblock the Notifications