'कैटरीना-दीपिका हमारी औकात से बाहर', विक्की कौशल और अपनी शादी पर रणवीर सिंह ने ऐसा क्यों कहा?
बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अभिनेता रणवीर सिंह ने होस्ट कर सभी को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान अभिनेता ने शादी को लेकर जोक मारा। इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल को भी इस लपेटे में लिया।
मुंबई,

रणवीर सिंह ने विक्की कौशल की शादी पर क्या कहा
दरअसल शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जब रणवीर सिंह शो होस्ट कर रहे थे तो बॉलीवुड के क्यूट लव बर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तभी एंट्री हुई। बस फिर क्या था रणवीर सिंह ने विक्की कौशल की मैरिड लाइफ पर मजाक कर कहा कि, विक्की कौशल का शानदार साल बीता है. विक्की और मैं दोनों ही मामाज बॉय हैं।

'दोनों हमारी औकात से बाहर हैं'
रणवीर सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, 'हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में भाई बनने वाले थे। आखिरकार हम दोनों ही डॉर्क औरहैंडसम हैं। दोनों ने ही दीपिका और कैटरीना से शादी कर ली और लोग हमें कहते हैं वो दोनों हमारी औकात से बाहर हैं'।

रणबीर की शादी से क्यों खुश थे एक्टर के पिता?
रणवीर सिंह के इन जोक्स से मौजूद गेस्ट हंसने पर मजबूर हो गए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि, इन दोनों की शादी को देख एक्टर के पिता काफी खुश थे। लेकिन ऐसा दोनों की शादी में क्या हुआ जो कि उनके पिता इतने खुश हो गए।

रणवीर सिंह ने बताई ये बड़ी वजह
दरअसल रणवीर सिंह ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, आलिया और रणबीरकी शादी बेस्ट थी। ये छोटी, इंटीमेट और कोजी थी उन्होंने खाने के ऊपर काफी पैसा सेव किया है। मेरे पिता उनकी शादी को लेकर बहुत खुश हुए। याद दिला दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी एक्टर के घर में हुई थी और उन्होंने चुनिंदा लोगों को ही अपनी शादी में इनवाइट किया था।

रणवीर सिंह-विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
आपको बता दें कि, रणवीर सिंह को उनकी सुपरहिट फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड की खास बात ये थी कि उनको ये अवॉर्ड खुद पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया। एक्टर के लिए ये पल काफी खास था और इस मौके पर उन्होंने सबके सामने दीपिका पर प्यार लुटाया। वहीं विक्की कौशल को फिल्म सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।












Click it and Unblock the Notifications