Don 3 Update: रणवीर सिंह की 'डॉन 3' की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, इस हीरोइन की होगी एंट्री
Don 3 Update: रणवीर सिंह का धुरंधर से लुक सामने आने के बाद वो चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डॉन 3' भी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का अनाउंसमेंट अगस्त 2023 में एक वीडियो के साथ हुआ था। लेकिन इसके बाद से फिल्म की ना शूटिंग शुरू हुई और न ही कोई बड़ा अपडेट सामने आया है।
अब एक रिपोर्ट में फिल्म के शूटिंग शेड्यूल से लेकर कास्टिंग तक की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के महीने से से शुरू हो सकती है। साथ ही फिल्म को 2026 के दिसंबर के महीने पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की वापसी भी हो सकती है।

होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी
दरअसल, 'डॉन 3' में पहले कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था। वो रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली थीं। लेकिन फिर खबरें आईं कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। इसकी वजह प्रेग्नेंसी बताई गई। इसके बाद फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस तलाशी जा रही थी। लेकिन अब खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा 'डॉन' से अपनी वापसी कर सकती हैं। इसके पहले भी वो डॉन फ्रेंचाइज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने रोमा का किरदार निभाया था।
डॉन 3 की शूटिंग में देरी क्यों हुई?
बॉलीवुड हंगामा ने ने सोर्स के हवाले से लिखा, फिल्म में रणवीर को शाहरुख खान की जगह रिप्लेस किया गया है। ये बात डॉन के फैंस को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं रणवीर सिंह की ऑनलाइन ट्रोलिंग भी हुई थी। इस वजह से फरहान ने पूरे मामले के शांत होने का इंतजार किया। ताकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो की जा सके। साथ ही रणवीर सिंह के ट्रेनिंग का भी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने इंटेंस मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी शुरू की है
डॉन फ्रेंचाइजी की शुरआत
फरहान अख्तर ने साल 2006 में 'डॉन' की शुरुआत की थी। इसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी नजर आए थे। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट 2011 में आया था। इसे भी ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फरहान की डॉन फ्रेंचाइज यह फिल्म 1978 में आई अमिताभ बच्चन की 'डॉन' की रीमेक थी।












Click it and Unblock the Notifications