रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, अब खुद एक्टर ने सरेआम बताई ऐसी बात
Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 7 मई 2024 को रणवीर सिंह ने अपनी एक अजीबोगरीब हरकत से लोगों को हैरान कर दिया था। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी दीपिका पादुकोण संग शादी की फोटोज को डिलीट कर दिया है। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता
रणवीर सिंह के फोटोज डिलीट करने की खबर आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। इसके बाद लोग दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी सर्च करने लगे थे और देखा गया कि कुछ देर बाद दीपिका पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया ये पति रणवीर सिंह के साथ वाली कई फोटोज डिलीट कर दी हैं।

रणवीर ने गर्व से अपनी शादी की अंगूठी दिखाई
आपको बता दें कि रणवीर सिंह गत 8 मई 2024 (बुधवार) को मुंबई में टिफनी एंड कंपनी के स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने गर्व से अपनी शादी की अंगूठी दिखाई और अपने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
'शादी की अंगूठी सबसे पसंदीदा चीज है'
स्टोर लॉन्च पर वोग इंडिया के साथ बात करते हुए रणवीर सिंह ने अपनी वेडिंग रिंग का नाम बताते हुए कहा कि उन्हें ये रिंग सबसे ज्यादा पसंद है। रणवीर ने स्वीकार किया कि दीपिका पादुकोण द्वारा दी गई उनकी शादी की अंगूठी उनके सबसे पसंदीदा चीज है। अपनी शादी की अंगूठी के बारे में बोलने से पहले उन्होंने कहा- उनसे जुड़े व्यक्तिगत, भावनात्मक मूल्य मेरी पसंदीदा चीजें हैं।
'शादी की अंगूठी मेरे दिल के सबसे करीब है'
रणवीर सिंह ने कहा- जो अंगूठियां मुझे बहुत प्रिय हैं उनमें से ये एक है। ये मेरी शादी की अंगूठी है, जो मेरी पत्नी ने मुझे गिफ्ट में दी है। रणवीर ने अपना हाथ ऊपर उठाकर अपने हीरे की शादी की अंगूठी लोगों को दिखाई भी। उन्होंने कहा- दूसरी एक प्लैटिनम सगाई की अंगूठी है और निश्चित रूप से मुझे इससे प्यार है।
'कपल की बॉन्डिंग इस समय काफी स्ट्रॉन्ग हो रही है'
सूत्र ने कहा- दोनों एकसाथ बहुत खुश हैं कपल के करीबी सूत्र के अनुसार दोनों की बॉन्डिंग इस समय काफी स्ट्रॉन्ग हो रही है और वो एकसाथ अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने-अपने काम से ब्रेक लिया है और फिलहाल छुट्टी पर हैं। करीबी सूत्र ने बताया- दोनों एकसाथ बहुत खुश हैं और अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। वो इस समय क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
'2022-23 की कई सारी फोटोज हटाई गई हैं'
वहीं कपल के करीबी सूत्र ने बताया- दीपिका और रणवीर ने साल 2022-23 से पहले की अपनी सभी तस्वीरें हटा दी हैं। बात सिर्फ उनकी शादी की तस्वीरों की नहीं है। दरअसल, दीपिका के साथ उनकी सभी हालिया तस्वीरें अभी भी उनके हैंडल पर हैं। ये वाकई हैरान करने वाली बात है कि लोग कैसे मान सकते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी हो रही है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications