Ranveer Singh Birthday: जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह, इस तरह जीते हैं अपनी लग्जरी लाइफ

रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2011 में वह आर्थिक तंगी में आ गए थे लेकिन आज वह करोड़ों रुपए कमाते हैं। आज के समय में वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।

मुंबई, 6 जुलाईः रणवीर सिंह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि लोग उनके यूनिक फैशन सेंस की भी जमकर तारीफ करते हैं। हालांकि कुछ लोग रणवीर को उनकी अजीबोगरीब ड्रेसेस के लिए जमकर ट्रोल भी करते हैं पर रणवीर को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी लेडी लव और अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर काफी खुश हैं। आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है। आपको बता दें कि आज के समय में रणवीर के पास करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मौजूद है। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2011 में वह आर्थिक तंगी में आ गए थे लेकिन आज वह करोड़ों रुपए कमाते हैं। आज के समय में वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वह अपनी बेटर हाफ दीपिका पादुकोण के साथ काफी खुश हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और उनके लग्जरी शौक के बारे में।

Recommended Video

    Ranveer Singh Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    रणवीर सिंह की कुल संपत्ति

    रणवीर सिंह की कुल संपत्ति

    Caknowledge.com की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ करीब 250 करोड़ रुपए के आसापस है। बाकी उनकी कमाई फिल्मों की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेश शो पर निर्भर करती है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 20 से 22 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। ऐसे में एक साल की कमाई उनकी करीब 22 करोड़ रुपए के आसपास है।

    84 करोड़ रुपए है रणवीर की ब्रांड वैल्यू

    84 करोड़ रुपए है रणवीर की ब्रांड वैल्यू

    रणवीर सिंह करीब 28 ब्रांड एंडोर्स करते हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वह करीब 4 से 5 करोड़ की फीस लेते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू करीब 84 करोड़ रुपए है। वह साल में कई विज्ञापन एकसाथ कर लेते हैं।

    1000 से ज्यादा जूते हैं मौजूद

    1000 से ज्यादा जूते हैं मौजूद

    रणवीर सिंह का ड्रेसिंग स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद है। उनके पास ब्रांडेड कपड़ो की भरमार है। वह यूनिक डिजाइन वाले कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं। उनके पास जूतों का भी बहुत बड़ा कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के पास 1000 से भी ज्यादा जूते मौजूद हैं जिनकी कुल कीमत 75 लाख के आसपास है।

    लग्जरी गाड़ियों का है शौक

    रणवीर सिंह को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास करीब 8 बेसकीमती गाड़ियां मौजूद हैं। वह ऑरेंज कलर की लैम्बोगिनी यूरस के मालिक है, जिसकी भारत में कीमत तकरीबन 3.1 करोड़ रुपए बताई जाती है। 305 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली इस कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में केवल 3.6 सेकंड का समय लगता है।

    मुंबई की सड़कों पर एस्टन मार्टिनर में करते हैं सैर

    मुंबई की सड़कों पर एस्टन मार्टिनर में करते हैं सैर

    रणवीर को मुंबई की सड़कों पर अक्सर एस्टन मार्टिन कंपनी की रैपाइड एस की सवारी करते देखा जाता है। 5.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 296 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। भारत में इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए है।

    रेंज रोवर की सवारी है पसंद

    रेंज रोवर की सवारी है पसंद

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के पास लैंड रोवर की रेंज रोवर वोग कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 2.26 करोड़ रुपए है। यह कार 6.5 सेकंड में 225 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+