रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने बांद्रा में खरीदा 119 करोड़ का अपार्टमेंट, शाहरुख-सलमान से ऐसे जुड़ा कनेक्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा में स्थित एक हरे-भरे रेजिडेंशियल टॉवर सागर रेशम में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

मुंबई, 11 जुलाईः करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के पहले एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बड़े बड़े राज खोलने के बाद से रणवीर सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह के इस चौट शो में अपने और दीपिका के इंटीमेसी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने अपने सुहागरात तक की बातें शो में बताई थीं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। वह अपनी अपनी फिल्मों में बिजी रहने के साथ साथ एक दूसरे को भी पूरा समय देते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाइफस्टाइल भी आलीशान है। उन्हें अक्सर देश-दुनिया की शानदार और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है। खबर है कि रणवीर और दीपिका ने मुंबई के बांद्रा में स्थित एक हरे-भरे रेजिडेंशियल टॉवर सागर रेशम में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

ब्रांदा में खरीदा नया घर

ब्रांदा में खरीदा नया घर

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रणवीर और दीपिका ने जो अपार्टमेंट खरीदा है, वहां से मुंबई का समंदर बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। आपको बता दें कि बांद्रा इलाके में स्थित इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 119 करोड़ रुपए है। उनके अपार्टमेंट की खिड़की से मुंबई का बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका ये नया घर काफी आलीशान और महंगा है।

सलमान और शाहरुख के बनेंगे पड़ोसी

सलमान और शाहरुख के बनेंगे पड़ोसी

जानकारी के अनुसार उनके नए घर का टावर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बीच में स्थित है। उनका अपार्टमेंट टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया है और 1,300 वर्ग फुट की स्पेशल छत है।

रणवीर की प्रोपर्टी है काफी महंगी

रणवीर की प्रोपर्टी है काफी महंगी

खबर है कि आसपास की प्रोपर्टी की प्रति वर्ग फुट का दाम 1 लाख रुपये है। वहीं रणवीर ने एक फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी के माध्यम से इस घर को खरीदा है, जिसमें रणवीर सिंह और उनके पिता डायरेक्टर हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की है।

19 कार खड़ी करने का पार्किंग एरिया

19 कार खड़ी करने का पार्किंग एरिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह को इस अपार्टमेंट में 19 कार पार्किंग एरिया भी मिले हैं। बांद्रा के एक रियल्टी ने इमारत के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां दी हैं। बताया गया है कि एक पुरानी इमारत का पुनर्विकास किया गया है जिसका नाम सागर रेशम है। इसकी निचली मंजिलों पर मौजूदा निवासियों का कब्जा होगा। 16वीं मंजिल पर 4बीएचके फ्लैट है, जबकि बाकी की तीन मंजिलें 17 से 19 तक एक पेंटहाउस है।

रणवीर जल्द दिखेंगे इन फिल्मों में

रणवीर जल्द दिखेंगे इन फिल्मों में

वहीं रणवीर सिंह के फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। उन्हें अब जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जा सकेगा। करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Recommended Video

    अम्बेडकरनगर: इस दिव्यांग की चारों तरफ हो रही चर्चा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+