'आपके दो नहीं चार हैं', रणवीर अल्लाहबादिया की बात सुन भड़क गए थे अक्षय कुमार, मेल हॉर्मोन से जुड़ा था सवाल
Ranveer Allahbadia On Akshay Kumar: फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया इस समय अपने दोस्त और कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर पैरेंट्स को लेकर की गई टिप्पणी के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे अक्षय कुमार
इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रणवीर के पुराने पॉडकास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि साल 2024 में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रमोट करने के लिए रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे।

टेस्टोस्टेरोन और मेल हॉर्मोन के बारे में हुई थी चर्चा
-इस पॉडकास्ट में रणवीर को अक्षय कुमार के टेस्टोस्टेरोन और मेल हॉर्मोन के बारे में चर्चा करते देखा गया था। पॉडकास्ट में रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षय कुमार से बात करते हुए कहा था- मुझे लगता है कि सर आप टेस्टोस्टेरोन का अवतार हैं।
-रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे कहा था- आपकी आवाज से ही टेस्टोस्टेरोन निकल के आता है। ये ऐसा है जैसे आपके पास दो नहीं बल्कि चार हैं। रणवीर की इस बात को सुनने के बाद अक्षय कुमार के मुंह पर गुस्सा साफ नजर आया था। वह काफी भड़क गए थे।
-इतना ही नहीं रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षय कुमार से पूछा था- कभी किसी को पेला है आपने? इस पर एक्टर ने जवाब दिया था- पेला है मतलब क्या होता है? दो मतलब होते हैं पेलने के, पहले तू ये तय कर कि कौन सा पेलना तुझे बोलना है।
रणवीर अल्लाहबादिया ने पैरेंट्स पर किया भद्दा कमेंट
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया को कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
-रणवीर अल्लाहबादिया जिनके यूट्यूब चैनल को बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है, ने शो के हालिया एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट से उनके पैरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक कर दिया था।
-रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट में एक प्रतियोगी से ये पूछकर विवाद खड़ा कर दिया था कि क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप इसमें एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।
रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई पुलिस ने चल रहे विवाद के सिलसिले में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को पूछताछ की है। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा था- रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील और विकृत टिप्पणियों वाले यूट्यूब के 'इंडिया हैज लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications