रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, माता-पिता वाले बयान पर बोलीं-'कभी-कभी हो जाता है'

Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को हाल ही में "इंडिया गॉट लेटेंट" में देखा गया। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर घटिया सवाल पूछा। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस विवाद के बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उनका समर्थन किया।

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रणवीर का सपोर्ट किया। राखी ने रणवीर के माफ़ी के बयान पर प्रतिक्रिया दी और फैंस से कहा कि उन्हें माफ कर देना चाहिए। राखी ने लिखा, "माफ कर दो यार। कोई बात नहीं, कभी-कभी हो जाता है। माफ कर दो। मैं जानती हूं कि उसने गलती की, लेकिन माफ कर दो।"

Ranveer Allahbadia Controversy

हालांकि, रणवीर ने इस मामले को लेकर हो रहे विवाद के बाद एक वीडियो जारी कर खुद माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा, "मेरा कमेंट सिर्फ अनुचित नहीं था, बल्कि यह मजेदार भी नहीं था। कॉमेडी मेरी ताकत नहीं है, मैं सिर्फ माफ़ी मांगने आया हूं। कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल इस तरह से करना चाहता हूं, और जाहिर तौर पर यह ऐसा नहीं है। जो कुछ भी हुआ उसकी सफाई नहीं देना चाहता, बस एक माफी। मैंने व्यक्तिगत रूप से निर्णय में चूक की। यह मेरे लिए ठीक नहीं था।"

रणवीर ने आगे कहा, "पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं। मैं वह इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले। और परिवार को अपमानित करना तो आखिरी बात है जो मैं करना चाहूंगा। मुझे इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करना चाहिए, यही मुझे इस अनुभव से सीख मिली है। मैं वादा करता हूं कि मैं बस बेहतर करूंगा।"

रणवीर ने वीडियो के अंत में कहा, "मैंने वीडियो के निर्माताओं से कहा है कि वे वीडियो से संवेदनशील हिस्सों को हटा दें। और अंत में मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मुझे माफ कर दो, मुझे उम्मीद है कि तुम मुझे एक इंसान के रूप में माफ कर दोगे।"

बता दें कि, राखी सावंत पिछले साल दिल्ली में "इंडिया गॉट लेटेंट" शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उस एपिसोड ने सुर्खियाँ बटोरीं क्योंकि बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत ने एक सीनियर कॉमेडियन महीप सिंह पर गुस्से में आकर हमला किया था। वह एक प्रतियोगी की तारीफ कर रहे थे, जबकि राखी ने अचानक चिल्लाते हुए कहा, "चुप कर बुढ़े, कितना पकाएगा तू।" सीनियर कॉमेडियन ने राखी की बात को सहन नहीं किया और शो से बाहर चल पड़े। इसके बाद राखी स्टेज से उतरकर एक चेयर फेंकते हुए बाहर चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+