'ये बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है' Ranveer Allahbadia के विवादित बयान पर भड़के बी प्राक, किया पॉडकास्ट कैंसिल
Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को उनके "इंडिया गॉट लेटेंट" के एक एपिसोड के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि गायक बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट जाने का प्लान कैंसिल कर दिया।
रणवीर इलाहाबादिया के घटिया कमेंट को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है। अब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मशहूर सिंगर बी प्राक ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। सिंगर ने बताया कि वह रणवीर के पॉडकास्ट का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन समय रैना के पॉडकास्ट के बाद उन्होंने जाने से मना कर दिया।

बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मैं एक पॉडकास्ट पर आने वाला था, बीयर बाइसेप्स पर, और हमने इसे रद्द कर दिया। क्यों? क्योंकि हम सभी देख रहे हैं कि उसकी सोच कितनी बेकार है। समय रैना के शो पर उसने जो शब्दों का इस्तेमाल किया।"
बी प्राक ने आगे कहा, "ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है। आप अपने माता-पिता की कौन सी कहानी बता रहे हो? आप उनके बारे में क्या बातें कर रहे हो? ये क्या कॉमेडी है? ये बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है। लोगों को गालियाँ देना, लोगों को गालियाँ सिखाना, ये कौन सी पीढ़ी है... मुझे समझ ही नहीं आ रहा।"
बी प्राक ने रणवीर की सोच को घटिया बताया और कहा, 'कुछ दिन बाद में एक पॉडकास्ट में जाने वाला था, बीयर बाइसेप्स। लेकिन अब मैं इसमें नहीं जा रहा हूं, क्योंकि आपको पता है कि वह किस तरह की सोच रखते हैं। समय रैना के कॉमेडी शो पर पेरेंट्स के बारे में किस तरह की बातें समाज को बता रहे हैं।'
बी प्राक ने रणवीर की सोच को 'बकवास' कहा और यह पूछा कि वह अपने पॉडकास्ट पर आध्यात्मिकता का प्रचार कैसे कर सकते हैं। उन्होंने शो पर उपस्थित कॉमेडियन्स से अनुरोध किया कि वे इस तरह की बातों को बढ़ावा न दें। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर को अपनी भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।
इस बीच, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा और इंडिया गॉट लेटेंट शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी कुछ सीमाएँ होती हैं, जबकि शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह इस मामले को संसद में उठाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications