रणवीर अल्लाहबादिया ने 'गंदी' बात के लिए किसे दिया 2 करोड़ का ऑफर? बवाल के बीच नया वीडियो वायरल

Ranveer Allahbadia: फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इस समय खबरों में छाए हुए हैं। उनसे जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पॉडकास्टर एक के बाद एक मुश्किल में फंसते जा रहे हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया ने पैरेंट्स पर किया भद्दा कमेंट
आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया माता-पिता पर भद्दी टिप्पणी कर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पॉडकास्टर की न सिर्फ जमकर आलोचना हो रही है बल्कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई है। रणवीर से जुड़ा ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Ranveer Allahbadia

'गंदी' बात के लिए ऑफर किए 2 करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि रणवीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक शख्स को 2 करोड़ रुपये देते नजर आ रहे हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया का नया वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे नए वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया कंटेस्टेंट को 2 करोड़ रुपए का ऑफर देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने सामने खड़े शख्स से कुछ ऐसा कहा कि जिसे सबके सामने नहीं बताया जा सकता है।

रणवीर अल्लाहबादिया पर लोगों को आया गुस्सा

रणवीर अल्लाहबादिया के इस दूसरे वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही उन्हें खरी खोटी भी सुना रहे हैं। लोगों की मानें तो पॉडकास्टर की सोच बहुत ही गंदी है और अब ये बात सबके सामने आ चुकी है।

पॉडकास्टर के घर पहुंची पुलिस

रणवीर अल्लाहबादिया केस में 5 पुलिस अधिकारियों की एक टीम आज यानी 11 फरवरी 2025 की दोपहर को मुंबई के वर्सोवा में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रके घर पर पहुंचे हैं। पैरेंट्स को लेकर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया पर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

यूट्यूबर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

वहीं केंद्र सरकार के नोटिस के बाद यूट्यूब ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के विवादित एपिसोड को हटा दिया है, जिसमें मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने अश्लील चुटकुले सुनाए थे। इस पर लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+