रणवीर इलाहाबादिया को पैरेंट्स पर भद्दा कमेंट करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, क्या करेंगे यूट्यूबर?

Ranveer Allahbadia Breakup: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट में माता-पिता को लेकर भद्दा कमेंट किया। जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। अब खबर आ रही है कि रणवीर की गर्लफ्रेंड ने उनके साथ रिश्ता तोड़ दिया।

रणवीर इलाहाबादिया वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। लेकिन मां-बाप गलत टिप्पणी करने के बाद ऐसी खबरें हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने ब्रेकअप कर लिया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद ऐसी खबरें हैं कि इनका ब्रेकअप हो गया।

Ranveer Allahbadia Breakup

बता दें कि, कुछ दिनों पहले रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की थी। जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आए। फोटो देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड निक्की के साथ वेकेशन पर गए हैं। हालांकि फोटोज में उन्होंने चेहरा हाइड किया हुआ था। दोनों की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि रणवीर के माता-पिता पर कमेंट के बाद निक्की ने यूट्यूबर से रिश्ता तोड़ दिया है। निक्की ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'सही लोग आपको सुना, प्यार, योग्य और मूल्यवान महसूस कराते हैं।' हालांकि ये अफवाहें कितनी सच हैं इसको लेकर अब तक रणवीर और निकी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

बता दें कि, समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट में आशीष चंचलानी, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान एक कंटेस्टेंट से रणवीर ने ऐसा घटिया सवाल पूछा जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा है, लोग कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि रणवीर ने एक वीडियो शेयर कर इसके लिए माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+