कभी सलमान संग लड़ाया था इश्क! आज भाईजान' को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सलमान खान और रानी मुखर्जी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ने काफी सारी शानदार फिल्मों में काम किया है। वैसे तो रानी और सलमान साथ में बेहद कम ही नजर आते हैं। मगर हाल ही में एक्ट्रेस ने भाईजान को लेकर ऐसा कुछ कहा, जिसपर फैंस के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।
सलमान और रानी जब भी मिलते हैं तो उन दोनों के बीच एक शानदार बॉन्ड साफतौर पर नजर आता है। दोनों के बीच की वो दोस्ती साफ दिखती है, जो फैंस को काफी पसंद भी आती है।

सलमान खान को बिग बॉस में बतौर होस्ट फैंस बेहद पसंद करते हैं। शो में कई सारे मेहमान भी आते ही रहते हैं, जो भाईजान के काफी करीब होते हैं। एक बार इसी कड़ी में रानी मुखर्जी भी शो में पहुंची थीं और एक्ट्रेस ने फैंस को काफी मजेदार बात भी बताई थी।
रानी मुखर्जी सलमान खान के पास ही खड़ी थीं और एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान ने ही मुझे गाली देना सिखाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान ही थे मेरे जीवन में, उनका ये योगदान था कि उन्होंने मुझे गालियां बकनी सिखाईं।
इसके बाद रानी ने आगे कहा कि जो जो गालियां मैं जानती हूं वो सब इन्हीं की देन हैं। रानी ने जब ये सब बाते्ं कहीं तो सलमान भी उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे और खूब जोर जोर से हंस रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications