भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने साड़ी के पल्लू को ठीक करते हुए दिया ऐसा पोज, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल
Rani Chatterjee Viral Video: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और लेडी सिंघम के नाम से पहचानी जाने वाली रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरती दीदी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हालांकि, व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देना नहीं भूलतीं।
रानी चटर्जी का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में रानी चटर्जी ने शूटिंग सेट से अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रानी चटर्जी कभी बाल संवारती हुई, तो कभी साड़ी के पल्लू को ठीक करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

साड़ी के पल्लू को ठीक करते हुए दिया पोज
-इस दौरान बैकग्राउंड में टीवी शो 'बेटी हमारी अनमोल' का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में रानी चटर्जी ने लिखा है- मेरे सपने बहुत अनमोल हैं, पर उन्हें पूरा करने के लिए जीवन खर्च हो रहा है।
-गुलाबी रंग की साड़ी, साधारण हेयरस्टाइल और चोटी में बंधे बालों के साथ रानी चटर्जी का ये सिंपल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पोस्ट के कुछ ही देर बाद उनके कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजीज की बाढ़ आ गई थी।
फिल्म 'इमरती दीदी' की शूटिंग की दिखाई झलक
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरती दीदी' के शूट की शुरुआत की जानकारी दी है। उस वीडियो में वह बाल संवारते और अलग-अलग एक्सप्रेशन के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- इमरती ने भी ट्रेंड फॉलो कर लिया, मेरी नई फिल्म का नाम इमरती दीदी है, जिसकी शूटिंग शुरू कर रही हूं।
रानी चटर्जी का दमदार फिल्मी करियर
-रानी चटर्जी ने साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'देवरा बड़ा सतावेला', 'रानी नंबर 786', 'घरवाली बाहरवाली', 'बंधन टूटे ना' और 'चोर मचाए शोर' जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
-अपने 20 साल के फिल्मी करियर में रानी चटर्जी ने 300 से अधिक भोजपुरी मूवीज में काम किया है। फिल्मों के अलावा रानी चटर्जी ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में भी अपना दम दिखाया था। इसके साथ ही, वह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'मस्तराम' का भी हिस्सा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications