Rani Chatterjee: वायरल हुआ रानी चटर्जी का ऐसा वीडियो, भोजपुरी क्वीन का दिखा नया अंदाज
Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
रानी चटर्जी ने शेयर किया मजेदार वीडियो
हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डबिंग स्टूडियो में काम करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने उनके फैंस के बीच नए प्रोजेक्ट्स को लेकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

रानी चटर्जी ने छोड़ा फैंस के लिए सस्पेंस
-रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर डबिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने केवल डबिंग शब्द लिखा है। उन्होंने ये नहीं बताया है कि वो किस फिल्म के लिए डबिंग कर रही हैं। इस सस्पेंस ने फैंस को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया है।
-कई लोगों का मानना है कि ये वीडियो उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' या फिर 'इमरती दीदी' से जुड़ा हो सकता है। वीडियो में रानी चटर्जी का लुक बेहद सिंपल और स्टाइलिश नजर आ रहा है। उन्होंने कैजुअल आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप और हल्के कर्ल वाले बाल बनाए हैं।
रानी चटर्जी की अपकमिंग फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया'
-'चुगलखोर बहुरिया' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें रानी चटर्जी और अन्य कलाकारों की मस्ती भरी झलक देखने को मिली थी। ये फिल्म अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड मूवीज बैनर तले निर्मित हो रही है।
-इसके निर्माता अंशुमन सिंह, विनय सिंह और मधु शर्मा हैं। निर्देशक के तौर पर इश्तियाक शेख बंटी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म के संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किए हैं जबकि कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा द्वारा लिखी गई है। फैंस इस फिल्म में रानी चटर्जी के नए अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
रानी चटर्जी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-इससे पहले रानी चटर्जी की फिल्म 'सास-बहू चली स्वर्ग लोक' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बी4यू चैनल पर हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा, वह जल्द ही फिल्म 'परिणय सूत्र' में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।
-इसके अलावा रानी चटर्जी की एक और फिल्म 'अम्मा' जल्द ही टीवी पर रिलीज होने वाली है। उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनकी रिलीज का इंतजार चल रहा है।
-रानी चटर्जी की कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया है। उनकी आने वाली फिल्मों से फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications