Rani Chatterjee: फूट-फूटकर रोने लगीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर किया चौंकाने वाला खुलासा
Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह अपने वीडियोज के जरिए फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचने में काफी माहिर हैं।
रानी चटर्जी का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स लोगों को देती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एक खास सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में फूट फूटकर रोने लगीं रानी चटर्जी
इस वीडियो में रानी चटर्जी फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि जब वह इसे शूट कर रही थीं, तो वह सच में काफी इमोशनल हो गई थीं। रानी चटर्जी के ये रोने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
'मैं सेट पर सच में इमोशनल हो गई थी'
इस वीडियो में रानी चटर्जी ने साड़ी पहनी हुई है। उनके बाल बिखरे हुए हैं और वह सामने खड़ी महिला को गले लगकर आंसू बहा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- इस सॉन्ग को शूट करते हुए मैं सेट पर सच में इमोशनल हो गई थी। दरअसल इस फिल्म का अंत ही ऐसा लिखा गया था। वहीं आप सभी के ईमेल टैगिंग और मैसेज से मैं फिर से भावुक हो गई हूं। 'माइके के टिकट कटा दे पिया' कि पूरी टीम को शुक्रिया।
क्या है रानी चटर्जी का असली नाम और जानें कुल संपत्ति
-आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। साल 1979 में उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। वहीं एक भोजपुरी फिल्म के सीन की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उसके बाद से सफलता उनके कदम चूमने लगी। रानी चटर्जी ने अपनी दमदार एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
-रानी चटर्जी ने साल 2003 से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। उन्होंने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। मेहनत के दम पर ही रानी चटर्जी इस समय 37 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications