पेट पर आए स्ट्रेच मार्क को Rani Chaterjee ने किया फ्लॉन्ट, फैंस ने कहा- फिटनेस जर्नी बताओ

मुंबई। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें स्ट्रेच फ्लॉन्ट करते हुए उन्हें देखा जा सकता है। उनकी फोटोज को देख उनपर फिदा हो गए हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक हीरोइनों में से एक हैं। वो अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं और जिम से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

पेट पर आए स्ट्रेच मार्क्स को किया फ्लॉन्ट

पेट पर आए स्ट्रेच मार्क्स को किया फ्लॉन्ट

ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें अपना स्ट्रैच मार्क्स फ्लॉनट करते हुए साफतौर पर देखा जा सकता है। उनकी फिटनेस को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनसे उनकी फिटनेस जर्नी पूछ रहे हैं।

जिम के आउटफिट में दिया पोज

जिम के आउटफिट में दिया पोज

रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की है, इसमें उन्हें जिम आउटफिट में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को भी जिम के अंदर से ही शेयर की है। तस्वीरों में रानी खुले बालों में और जिम आउटफिट में पोज दे रही हैं।

फिटनेस के कायल हुए लोग

फिटनेस के कायल हुए लोग

साथ ही अपने स्ट्रैच मार्क्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जो कि उनके पेट पर देख सकते हैं। फोटोज में रानी एकदम फिट नजर आ रही हैं। उनकी फिटनेस के लोग कायल हो गए हैं और उनकी फिटनेस जर्नी शेयर करने के लिए कह रहे हैं।

लाखों दिलों पर राज करती हैं रानी

रानी की तस्वीरों में कोई उनकी फिटनेस तो कोई बालों के रंग पर फिदा हो गया है। वो अपनी चहेती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 32 साल की रानी अपनी फिटनेस से लाखों दिलों पर राज करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+