Randeep-Lin: लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, शादी से पहले जानें दोनों की लव स्टोरी

Randeep Hooda-Lin Laishram: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के लिए आज का दिन 29 नवंबर 2023 बेहद स्पेशल है। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी रचाने वाले हैं। एक्टर अपने से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से मणिपुर में सात फेरे लेंगे। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। शादी से पहले रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई थी।

एक मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ लव सटोरी बताई। एक्टर ने कहा, "हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं. ये हमारी दोस्ती है जो प्यार में बदल गई।हम असल में नसीरुद्दीन शाह के मोटली नाम के थिएटर ग्रुप में मिले थे। वे मेरे सीनियर थे। वहीं मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। हम दोस्त थे और यह एक खूबसूरत सफर बन रहा है।"

randeep hooda

रणदीप हुड्डा ने आगे बताया कि वह अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। एक्टर ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगा कि दुल्हन की परंपरा में आकर शादी करना ही बेहतर है। हालांकि, मैंने सुना है कि मैतेई प्रेम विवाह में दूल्हे को बहुत लंबे समय तक बैठना पड़ता है। यह कुछ अलग है। लेकिन मैं इन परंपराओं को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ अच्छे से होगा।'

बता दें कि, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के बीच उम्र में 10 साल का फर्क है। एक्टर की उम्र 47 साल है तो वहीं लिन उनसे 10 साल छोटी 37 साल की हैं। लेकिन उम्र के फासले को दरकिनार कर रणदीप हुड्डा लिन लैशराम के साथ नई जिंदगी की शुरूआत करने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले, रणदीप ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे 29 नवंबर को इम्फाल में शादी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+