Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' की शूटिंग के पहले पूरी कहानी पता चल गई!

रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। पहली फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹915 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म की सफलता के तुरंत बाद से ही फैंस इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ranbir kapoor

संदीप रेड्डी वांगा का बड़ा खुलासा
हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' से जुड़ी शूटिंग और कहानी पर अहम जानकारी साझा की। इस बार रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल निभाएंगे और खास बात यह है कि पहली बार वे पूरी तरह नकारात्मक किरदार में नज़र आएंगे।

जापान प्रीमियर में हुआ एलान
वांगा ने ये बातें 13 फरवरी को 'एनिमल' के जापान प्रीमियर के दौरान आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने 2028 में शूटिंग शुरू होने की अटकलों को गलत बताते हुए साफ किया कि प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' पूरी करने के बाद ही वे 'एनिमल पार्क' पर फोकस करेंगे। मौजूदा प्लान के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मिड-2027 में शुरू होने की संभावना है।

और बड़ा होगा 'एनिमल यूनिवर्स'
निर्देशक के अनुसार, सीक्वल में 'एनिमल यूनिवर्स' को और विस्तार दिया जाएगा। वांगा ने कहा,"दूसरे पार्ट में और भी एनिमल्स होंगे, क्योंकि अजीज़ भी एक एनिमल है।" यहां अजीज़ रणबीर कपूर का दूसरा किरदार है, जो फिल्म का मुख्य विलेन होगा। 'एनिमल' के क्लाइमेक्स में इस किरदार की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है।

दो हमशक्ल भाइयों की खून-खराबे वाली जंग
कहानी के मुताबिक, अजीज़ अपने भाई अबरार हक (बॉबी देओल) की मौत का बदला लेने के लिए रणविजय सिंह (रणबीर कपूर) से भिड़ेगा। बदले की आग में वह प्लास्टिक सर्जरी करवा कर रणविजय जैसा ही दिखने लगता है। वांगा के मुताबिक,"यहीं से कहानी दो ऐसे भाइयों की जंग बन जाती है, जो बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। इसी वजह से मुझे इसका नाम 'एनिमल पार्क' सही लगा।"

कहानी पहले ही लिखी जा चुकी है
रणबीर कपूर ने खुद पुष्टि की है कि संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' की कहानी काफी पहले ही तैयार कर ली थी। उन्होंने 'डेडलाइन' को दिए एक इंटरव्यू में यह भी इशारा किया कि यह फ्रेंचाइजी यहीं खत्म नहीं होगी और आगे चलकर दर्शकों को 'एनिमल 3' भी देखने को मिल सकता है।

'एनिमल 3' पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि रणबीर के बयान के बावजूद, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अब तक तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल फैंस की निगाहें 'एनिमल पार्क' पर टिकी हैं, जो एक बार फिर रणबीर कपूर को बेहद अलग और खतरनाक अवतार में पेश करने वाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+