'शमशेरा' के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंची फिल्म की कास्ट, रणबीर और संजय दत्त ने मचाया धमाल
फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए टीम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंची। इस दौरान सिंगर नीति मोहन, रणबीर कपूर, संजय दत्त, डायरेक्टर करण मल्होत्रा, वाणी कपूर और आदित्य नारायण भीड़ में नजर आए। इस दौरान कास्ट ने शानदार सेल्फी भी ली।
मुंबई, 21 जुलाई: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' रिलीज होने वाली है। फिल्म कल यानी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम जी जान से जुटी हुई है। अलग-अलग जगह जाकर फिल्म की टीम प्रमोशन कर रही है। इस कड़ी में फिल्म की कास्ट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंची। इस दौरान सिंगर नीति मोहन, रणबीर कपूर, संजय दत्त, डायरेक्टर करण मल्होत्रा, वाणी कपूर और आदित्य नारायण भीड़ में नजर आए। इस दौरान कास्ट ने शानदार सेल्फी भी ली।

बताते चलें कि सिंगर नीति मोहन ने फिल्म 'शमशेरा' का फितूर गाना गाया है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन में पूरी टीम के साथ सिंगर भी नजर आईं। आदित्य नारायण भी इस दौरान दिखे। नीति मोहन ने पूरी टीम के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शमशेरा कॉन्सर्ट। इसे बेहद खास बनाने के लिए आप सभी को ढेर सारा प्यार।
'शमशेरा' फिल्म की बात करें, तो रणबीर कपूर फिल्म में एकदम नए और अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। एक्टर पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर डाकू के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो अपनी ट्राइब की सुरक्षा करते हुए नजर आएंगे। ये डाकू अपने पिता की विरातस को संभालते हुए दिखाई देगा। ये रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसमें एक्टर इस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्टर करन मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
वहीं वाणी कपूर फिल्म में सोना का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि सोना काफी मजबूत है। उसके पास इच्छा शक्ति है। लेकिन फिर भी उसकी कुछ भावनात्मक कमजोरियां हैं। मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, ये सबसे रिफ्रेशिंग कैरेक्टर है।
बताते चलें कि फिल्म 22 जुलाई यानी कल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी। शमशेरा के साथ रणबीर पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications