शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिर बड़ी मुश्किलों में फंसे, रणबीर कपूर की एक गलती उड़ा देगी पापा की नींद!
आर्यन खान इन दिनों अपनी सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज से आर्यन ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है। सीरीज नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई है और इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सीरीज में जितने अच्छे सीन और डायलॉग हैं, उतने ही इसमें कैमियो भी हैं।
सीरीज में कैमियो की भी चर्चा है। लेकिन अब ये सीरीज एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गई है। दरअसल इस सीरीज में रणबीर कपूर का भी कैमियो है। जिसमें उनके एक छोटे से सीन ने विवाद खड़ा कर दिया है। जिसपर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने संज्ञान लिया है।

दरअसर, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में जब रणबीर कपूर की एंट्री होती है। तब वो करण जौहर और आन्या सिंह के किरदार से मिलते हैं। ये तीनों बातचीत करते हैं, लेकिन इसी बीच रणबीर आन्या से उनका वेप (ई-सिगरेट) मांगते हैं। वेप एक प्रकार की ई-सिगरेट होती है। जिसमें निकोटीन एक लिक्विड की तरह डाला जाता है। ये भी सिगरेट की तरह ही हानिकारक होती है। सीरीज में रणबीर भी इसका ही इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं। जब ये सीन चल रहा होता है, तब स्क्रीन पर किसी प्रकार की चेतावनी भी नहीं दिखाई जाती है। बस इसी बात से बवाल मच गया।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीन को देने के बाद NHRC ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग की तरफ से जो रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, उसमें रणबीर कपूर, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उन पर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019 के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को दिखाने और उसे प्रमोट करने आरोप लगाया गया है।
आर्यन खान की इस डेब्यू सीरीज में लक्ष्य लालवानी, सहर बाम्बा, बॉबी देओल, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी, आन्या सिंह और मोना सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, एस.एस. राजामौली, राजकुमार राव, सिद्धांत चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर और बादशाह सहित कई बड़े सितारे इसमें कैमियो करते नजर आए हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications