रणबीर कपूर ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन किया शुरू, फैंस ने क्रेन से पहनाई माला
फिल्म प्रमोशन के दौरान पहले रणबीर कपूर ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए और उसके बाद विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुंबई, 31 मईः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट गत अप्रैल में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था था। हालांरि शादी के बाद दोनों हनीमून पर न जाकर अपने अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। एक तरफ आलिया जहां अपनी हॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद हैं वहीं रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ उनकी रियल लाइफ की पत्नी आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 5 साल का वक्त लिया है। फिल्म भले ही 3 महीने बाद रिलीज होगी लेकिन इसका प्रमोशन रनबीर कपूर ने अभी से शुरू कर दिया है। वह भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को प्रमोट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रणबीर कपूर आज मुंबई से विशाखापट्टनम पहुंचें।

सफेद कुर्ता पायजामा में पहुंचें रणबीर
फिल्म प्रमोशन के दौरान पहले रणबीर ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए और उसके बाद विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने सफेद आउटफिट के साथ बढ़िया स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया है। अयान मुखर्जी ने भी मैचिंग आउटफिट कैरी किया है। फिल्म का प्रमोशन करते हुए रणबीर को सफेद रंग के कुर्ते और पायजामा में देखा गया। उन्होंने अपने इस लुक को कूल शेड्स और ब्राउन जूतों से पूरा किया है। विशाखापट्टनम पर उनके भव्य स्वागत का वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी कार की सनरूफ से बाहर आ रहे हैं। उनकी कार के आसपास भारी भीड़ मौजूद है और रणबीर के लिए हूटिंग कर रहे हैं। रणबीर मुस्कुराते हुए और लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस रणबीर से हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं और जोर जोर से बार बार उनका नाम पुकार रहे हैं।
गुलाब की माला से किया स्वागत
रणबीर कपूर का स्वागत एक बड़ी गुलाब की माला से किया गया। इस माला को लोगों ने एक दूसरे की मदद से उन्हें पहनाया। वहीं, फैंस भी उनके चारों ओर माला डालने की कोशिश करते दिखाई दिए। फैन्स रणबीर को अपने शहर में देख कर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। जब रणबीर एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार की गई थी। यह दृश्य देखने में काफी सुंदर लग रहा था। इस समय रणबीर कपूर के पास कई फिल्में हैं। रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications