'मैं एक समय पर कई लड़कियों के साथ था और उनके फोन नंबर...', डेटिंग को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपना नया घर अपनी बेटी राहा कपूर के नाम करने का भी फैसला किया है।
रणबीर कपूर और उनरे रिलेशनशिप
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होंने भले ही अपनी लेडी लव आलिया भट्ट से शादी कर ली हो और वह एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर के पिता बन गए हैं लेकिन आज भी लोग उनके एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर बात करते नजर आते हैं।

रणबीर कपूर पर लगा है प्यार में धोखा देने का आरोप
रणबीर कपूर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है और कई ने तो उन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में अपने रिलेशनशिप्स और एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर कड़े बड़े खुलासे किए थे।
'मैं एकसाथ कई लड़कियों को डेट करता था'
रणबीर कपूर ने चैट शो में बताया था कि वह एकसाथ कई लड़कियों को डेट करते थे और किसी को पता भी नहीं चलता था। उन्होंने कैमरे पर एक ट्रिक के बारे में बताया था कि कैसे वह डेट करते समय दूसरी लड़कियों के साथ भी संपर्क में रहते थे।
'लड़कियों के नंबर बैटरी लो के नाम से सेव करता था'
रणबीर कपूर ने राज खोलते हुए कहा था कि उन्होंने कई लड़कियों के नाम अपने मेल दोस्तों के नाम से फोन में सेव कर रखे थे। इसके अलावा वह कई लड़कियों के नाम बैटरी लो के नाम से भी सेव करते थे ताकि उनकी किसी भी गर्लफ्रेंड या परिवार वालों को इसके बारे में पता न चल सके। रणबीर कपूर ने कहा था- ऐसे में अगर मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होता था और कोई दूसरी लड़की मुझे फोन करती थी तो मेरी फोन के स्क्रीन पर बैटरी लो फ्लैश होता था।
दीपिका पादुकोण को रणबीर ने दिया था धोखा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण अपने को-एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं लेकिन रणबीर उन्हें धोखा दे रहे थे। कहा जाता है कि दीपिका के साथ रिलेशन में रहने के दौरान भी रणबीर कपूर उन्हें चीट कर रहे थे। दीपिका पादुकोण को उनके करीबियों ने कई बार इसके बारे में बताया था।












Click it and Unblock the Notifications