'मैंने और आलिया ने समझौता किया' शादी को लेकर ये क्या कह गए रणबीर कपूर? एक्ट्रेस की इस आदत से हैं परेशान

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। 5 साल तक डेट करने के बाद कपल ने साल 2022 में शादी की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दमदार कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस अक्सर रणबीर के साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि इस शादी के लिए कपल ने काफी समझौते किए हैं।

Ranbir Kapoor

निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर ने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने कहा कि, 'जब आप शादीशुदा होते हैं तो आपको अपनी पर्सनैलिटी को जाने देने होता है। आलिया ने अपनी शादी के पहले वाली पर्सनैलिटी को जाने दिया। हम इसे एक-दूसरे के लिए समझौता कर रहे हैं।'

रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, "कोई भी शादी हो आपको हमेशा कुछ चीजों को जाने देना होगा। साथ ही कई चीजों में आपको एजडस्ट और त्याग करना पड़ता है। ताकि साथ में एक दूसरे के साथ अच्छे से रह पाएं। जरूरी नहीं है कि दो लोग एक दूसरे को वैसे ही पसंद करें जैसे वह हों। आपको चीजों के साथ समझौता करना ही होगा।"

इन सबके अलावा रणबीर ने आलिया के व्यवहार पर भी बात की। एक्टर ने बताया कि आलिया पहले बहुत ज्यादा ऊंची टोन पर बात करती थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने इन चीजों को बदला। एक्टर ने कहा कि, '30 साल तक उस लहजे में बात करते आए हो तो इसे बदलना काफी मुश्किल होता है। आलिया राहा के गिरने पर भी बहुत जल्दी रिएक्ट करती थी। जिसकी वजह से मैं परेशान हो जाता हूं। लेकिन अब उन्होंने अपने में काफी कुछ बदलाव किए हैं।'

बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। 14 अप्रैल 2022 को कपल ने गुपचुप शादी की जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। आलिया अक्सर अपनी लाडली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+