रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की नई कार, कीमत जानकर पकड़ लेंगे माथा

Ranbir Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभाएंगे। इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी।

रणबीर कपूर की नई कार
इसी बीच एक और चीज को लेकर रणबीर कपूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने एक शानदार लग्जरी कार खरीदी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि रणबीर कपूर ने जेट ब्लैक कलर की बेंटले कॉन्टिनेंटल खरीदी है।

ranbir kapoor

नई कार चलाने का वीडियो हुआ वायरल
इस नई कार के साथ ही रणबीर कपूर के लग्जरी कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी जुड़ गई है। विरल भयानी नाम के पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की नई कार का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी नई गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं।

नई कार की कीमत 8 करोड़ रुपए
वीडियो में देखा जा सकता है कि नई कार को रणबीर कपूर खुद ड्राइव कर रहे थे। गाड़ी में उनके साथ कोई नहीं था। वह मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़ी ही आराम से अपनी इस नई गाड़ी चला रहे थे और इस राइड को इन्जॉय कर रहे थे। जेट ब्लैक कलर की इस बेंटले कॉन्टिनेंटल की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।

रणबीर कपूर की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के पास पहले से ही लैंड रोवर रेंज की रोवर ऑटोबायोग्राफी जैसी लग्जीरियस कार है, जिसकी कीमत करीब 3.27 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रणबीर कई और करोड़ों की गाड़ियों के मालिक हैं। एक्टर के पास ऑडी ए8 एल, मर्सिडीज-एएमजी 63 और एक ऑडी आर8 कार है। रणबीर कपूर के अलावा उनकी पत्नी आलिया भट्ट के पास भी शानदार कारों का कलेक्शन है, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+