इस वजह से रणबीर-आलिया का हनीमून हुआ कैंसिल!, रिसेप्शन के दूसरे दिन ही काम पर पहुंचे

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। ये शादी समारोह बहुत ही प्राइवेट रखा गया था, जिसमें दोनों के चुनिंदा रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। इसके बाद 16 तारीख को रणबीर के घर वास्तु में ही वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके तुरंत बाद रणबीर काम पर लौट आए हैं।

Recommended Video

    Alia Ranbir Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेकर Ranbir की पत्नी बनी हैं Alia Bhatt | वनइंडिया हिंदी
    अंधेरी में हुए स्पॉट

    अंधेरी में हुए स्पॉट

    पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया शादी के बाद साउथ अफ्रीका हनीमून के लिए जाएंगे, लेकिन अब उनका प्लान कैंसिल बताया जा रहा है। रविवार को मुंबई के अंधेरी में रणबीर को स्पॉट किया गया। उन्होंने नीले रंग की प्लेड शर्ट और बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी। वहां पर मौजूद पापराजी ने उनको शादी की शुभकामनाएं दीं, इस पर भी रणबीर चुप रहे। बस वो सबको थम्स अप दिखते हुए आगे बढ़ गए।

    ये है वजह

    ये है वजह

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया के पास अभी कई सारे वर्क प्रोजेक्ट हैं। जिस वजह से वो हनीमून पर नहीं जा रहे हैं। रणबीर फिल्म 'एनीमल' की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए 21 अप्रैल को रवाना हो जाएंगे, जबकि आलिया को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए स्विट्जरलैंड जाना है।

    सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

    रणबीर ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश की। हालांकि समारोह खत्म होने के बाद दुल्हा-दुल्हन खुद मीडिया के सामने आए। इसके बाद दोनों के रिसेप्शन में फिल्मी हस्तियों ने खूब मस्ती की। रणबीर की बहन ने सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+