Brahmastra : आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, रणबीर-आलिया की शानदार कैमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का 'केसरिया' गाना रिलीज हो चुका है। टाइटल ट्रैक के बाद दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मुंबई, 17 जुलाई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये कपल के करियर की पहली फिल्म हैं, जिसमें दोनों पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म ही नहीं, इसके गानों को लेकर भी दर्शक पलकें बिछाए बैठे हैं। फिल्म के 'केसरिया' गाने का टाइटल ट्रैक बीते कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। अरिजीत सिंह के इस रोमांटिक सॉन्ग पर दर्शक अपना दिल हार बैठे थे। टाइटल ट्रैक होने के चलते ये सिर्फ 45 सेकेंड का ही था, जिसके बाद दर्शक गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दर्शकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

बताते चलें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म का ये गाना 2 मिनट 52 सेकेंड का है। गाने में आलिया और रणबीर की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। इतना ही नहीं, गाने में लाजवाब सीन्स दिखाए गए हैं। खूबसूरत लोकेशन और आलिया रणबीर की कैमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज गाने को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है।
दरअसल, गाने की शूटिंग वाराणसी में हुई थी। आप देख सकते हैं कि गाने में सीन्स को कितनी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। हिंदी के साथ-साथ आलिया रणबीर का ये खूबसूरत सॉन्ग तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगा।
आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गाने को शेयर किया है। गाने को हिंदी में 'केसरिया' टाइटल दिया गया है। वहीं कन्नड़ भाषा की बात करें, तो इसे 'कुमकुमला' नाम दिया गया है।
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। आलिया-रणबीर ने शादी से पहले ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गाने का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा- हमारे प्यार की आवाज अब आपकी है। केसरिया अब आउट हो चुका है। हिंदी के साथ-साथ ट्रैक को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी लॉन्च किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications